Loading...

हेरिटेज निगम क्षेत्र में दीवाली से पहले होगी सफाई व्यवस्था सुदृढ़

जयपुर

Follow us

Share

निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए निर्देश

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। हेरिटेज निगम क्षेत्र में दीवाली को लेकर सड़क और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने रविवार को सफाई व्यवस्था को लेकर परकोटे के बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परकोटे क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन भी किया। निगम आयुक्त ने जौहरी बाजार, घी वालों का रास्ता, बापू बाजार, सांगानेरी गेट, बड़ी चौपड़, किशनपोल बाजार में सड़क पर किए जा रहे पेचवर्क कार्य को देखा, इस दौरान उन्होंने किशनपोल जोन के इंजीनियर विंग को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वहीं, बाजार में कुछ स्थानों पर ओपन कचरा डिपो को पूर्णतः खत्म करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि शहर में दीवाली को लेकर बाजार सजाए जा रहे है। दूर देश से देशी विदेशी पर्यटक भी शहर का दीदार करने आ रहे है। ऐसे में हेरिटेज निगम की ओर से सभी तैयारियां समय पर कर ली जाएगी। बाजारों में अधिकारियों को निरीक्षण कर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। लाइट व्यवस्था, सीवर, सड़क पेचवर्क और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जोन उपायुक्त को निर्देश दिए है कि वे मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और स्वास्थ्य निरीक्षक को पाबंद करें और समयबद्ध कार्य पूरा करें। इस दौरान अधिशाषी अभियंता हेमाराम ढाका, सहायक अभियंता लक्ष्मी नारायण मीणा, मोहम्मद इमरान सहित अन्य निगम अधिकारी मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।