Loading...

राजस्थान पुलिस कर्मियों के बच्चों को कोचिंग फीस में Class 24 संस्था देगा 50 प्रतिशत की छूट

जयपुर

default-image

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)।  राजस्थान पुलिस, विभाग के समस्त कर्मचारियों के बच्चों को कक्षा 8वीं से 12वीं तक तथा 12वीं पास के विद्यार्थियों हेतु प्री-फाउन्डेशन, ओलंपियाड, नीट, आईआईटी, जेईई, एसएससी एवं आरएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग में Class 24 कोचिंग संस्थान 50 फीसदी की छूट देगा। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कर्मियों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाने में ये पहल काफी सहायक सिद्ध होगी। इससे न केवल पुलिस कर्मियों के बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मदद मिलेगी, बल्कि पुलिसकर्मी भी अपनी परिवारिक जिम्मेदारी अच्छे से वहन कर सकेंगे और इसका सकारात्मक प्रभाव पुलिस कर्मचारियों की कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। जोसफ ने बताया कि पुलिस कार्मिकों की कार्यकुशलता बढ़ाने और उनमें सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए इस तरह की पहल होती रहें। समाज में अपराध मुक्त वातावरण के लिए पुलिस का सकारात्मक ऊर्जा से भरा होना जरूरी है। इस मुहिम में सहयोग के लिए पुलिस कमिश्नर ने Class 24 संस्थान का भी आभार व्यक्त किया। Class 24 संस्था के सीईओ भूवनेश शर्मा ने बताया कि Class 24 एक अग्रणी शैक्षिक मंच है, जो कक्षा 8वीं से 12वीं तक तथा 12वीं पास के विद्यार्थियों को प्री-फाउन्डेशन, ओलंपियाड, नीट, आईआईटी, जेईई, एसएससी, आरएएस जैसी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संचालित सभी पाठ्यक्रमों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग कराता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।