शारजाह इंटरनेशनल स्टेडियम में अंपायरिंग करेंगे चूरू के शमशाद खान
मोहम्मद अली पठान
चूरू, (रॉयल पत्रिका)। कर्नाटक क्रिकेट लीग (केसीएल) में चूरु जिला मुख्यालय के वार्ड न.38 निवासी शमशाद खान अंपायरिंग करते हुए दिखेंगे। इस क्रिकेट लीग में कर्नाटक के सेलिब्रिटी फिल्म स्टार खेलते हुए दिखेंगे। लीग 29 अप्रैल से 3 मई तक खेली जाएगी। जिसके सभी मैच शारजाह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। जिसमें चूरु के शमशाद खान अंपायरिंग करेंगे। बैक पेन की इंजरी की वजह से क्रिकेट खेलने से दूर होने के कारण वह अंपायरिंग करने लगे और अब वो दुबई के क्लब्स के मैच में अंपायरिंग करते है शमशाद करीब 500 मैचेज में अंपायरिंग कर चुके है।शमशाद खान इससे पहले भी शारजाह स्टेडियम ओर दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में भी अंपायरिंग कर चुके है। वे मूल रूप से चूरू शहर के रहने वाले हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
