चूरू मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट्स ने नुक्कड़ नाटक से दिया अंगदान का संदेश
चूरू (रॉयल पत्रिका) I जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज द्वारा देश में चले अंगदान अभियान में प्रदेश में चूरू दूसरे नंबर पर रहा। अंगदान को लेकर देर शाम नेचर पार्क में मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अंगदान का संदेश दिया। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी व एनसथेसिया डॉ. आंकाक्षा कस्वां के नेतृत्व में कॉलेज स्टूडेंट ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक के दौरान स्टूडेंट ने नेचर पार्क में नाटक देखने आए दर्शकों को बताया कि एक व्यक्ति अपने अंगदान कर आठ जनों को नया जीवन दे सकता हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल साइंस में ब्रेन डेड होने के बाद ही अंगदान कर सकते हैं। नाटक के दौरान मेडिकल स्टूडेंट ने अंगदान के प्रति हमारे समाज में फैली भ्रांतियों को भी दूर किया। उन्होंने बताया कि हमारे अंगदान करने से हम दुनिया से जाने के बाद भी दूसरों के शरीर में जिंदा रहते है। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने बताया कि जब प्रदेश में अंगदान अभियान शुरू हुआ था, तब चूरू 23 नंबर पर था। हमारी टीम ने दिन रात मेहनत की और हम नौवें स्थान पर आये। इसके बाद पांचवे और एक बार तो प्रदेश में एक नंबर पर आये थे। मगर हनुमानगढ़ की टीम ने हमसे ज्यादा मेहनत कर प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंची। हम प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि अंगदान के मामले में राजस्थान पूरे देश में पहले नंबर पर रहा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
