चौमू खगोल विज्ञान प्रयोगशालाओं का शुभारंभ
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जयपुर जिला परिषद के सहयोग से फिनोवा कैपिटल ने सरकारी विद्यालय चौमू और भोजलावा में एस्ट्रोनॉमी लैब (खगोल विज्ञान प्रयोगशाला) स्थापित की है। इन प्रयोगशालाओं का उद्घाटन जयपुर जिला परिषद कि जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) प्रतिभा वर्मा और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर फिनोवा कैपिटल के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। फिनोवा कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित साहनी ने बताया कि “फिनोवा कैपिटल सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कई जनहितैषी परियोजनाओं पर कार्य करती रहती है। एस्ट्रोनॉमी लैब एक अनूठी पहल है, जो बच्चों को खगोल विज्ञान की रोचक जानकारी प्रदान करेगी और भविष्य में उन्हें विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।” उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी जयपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों में कुल पाँच एस्ट्रोनॉमी लैब स्थापित करने की योजना बना रही है, जिससे ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक वैज्ञानिक शिक्षा से जोड़ा जा सके।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
