Loading...

बाल साहित्य लेखक अब्दुल समद राही कुरुक्षेत्र में होंगे सम्मानित

सोजत

Follow us

Share

सोजत(रॉयल पत्रिका)। मेहंदी नगरी सोजत के ख्यातनाम बाल साहित्य लेखक, शायर, कवि अब्दुल समद राही को महाभारत की रणभूमि कुरुक्षेत्र में निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति चरखी दादरी, हरियाणा द्वारा कुरुक्षेत्र में 7 सितम्बर 2025 को आयोजित हिंदी उत्सव एवं अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान/ पुरस्कार समारोह-2025 में निर्मला हिंदी साहित्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मंगलेश ने बताया कि निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति चरखी दादरी, अखिल भारतीय प्रेरणा साहित्य शोध संस्थान, कुरुक्षेत्र एवं हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में राही को सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय प्रेरणा साहित्य एवं शोध संस्थान कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. जय भगवान सिंगला ने बताया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय समारोह रामस्वरूप सभागार प्रेरणा साहित्य एवं शोध संस्थान कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा। जिसमें देश-विदेश के नामचीन साहित्यकारों को शाल श्रीफल मोमेंटो व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। राही को मिलने वाले इस सम्मान के लिए सोजत के वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, अरूण जोशी, जनकवि कैलाशदान चारण,  कथाकार डॉ. रशीद गौरी, व्यंग्यकार उमाशंकर द्विवेदी, कवि नवनीत राय रुचिर, कवियत्री राजेश दुलारी सांदू, गीतकार पेन्टर दलपत, महेंद्र मेहता, राजेन्द्र जोशी, असलम कुरैशी, राजेन्द्र व्यास, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, पूर्व खेल अधिकारी सत्तू सिंह भाटी, फौजी अशोक सेन, ठेकेदार मोहम्मद यूसुफ खताई, मोहम्मद यासीन,समाजसेवी अब्दुल गनी ताजक, अधिवक्ता पंकज त्रिवेदी, अनवर पठान, बाबू खां मेहर, फकीर मोहम्मद पठान, मोहम्मद इकबाल, सिकंदर टाक, नियामत अली रंगरेज आदि उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।