Loading...

युवा दिवस पर रोजगार उत्सव में मुख्यमंत्री की वर्चुअल माध्यम से सौगात

Jaipur

Follow us

Share

285.71 करोड़ के विकास कार्यो का शिलान्यास, 8.51 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण

शब्बीर हुसैन 

बारां,(रॉयल पत्रिका)।  मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रविवार को युवा दिवस के अवसर पर बिड़ला सभागार जयपुर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव पर नव नियुक्त कर्मयोगी (कार्मिकों) को संबोधित किया। इस अवसर पर 13 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही लगभग 31 हजार करोड़ रुपए के 76 हजार से अधिक विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम जिला स्तर पर जिला परिषद सभागार में वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से जिले में 8  करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से पूर्ण 51 कार्यों का लोकार्पण किया और 285 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले के 184 नव नियुक्त कर्मयागी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसमें वित्त विभाग के 43 कनिष्ठ लेखाकार, पुलिस विभाग के 64 कांस्टेबल एवं चिकित्सा विभाग के 77 कम्यूनिटि हेल्थ ऑफिसर को नियुक्ति दी गई। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने जिले से नव नियुक्त कार्मिक कृष्णा मीणा से वर्चुअल माध्यम से सीधा संवाद किया। इस बातचीत में मुख्यमंत्री ने न केवल उनकी सफलता की सराहना की, बल्कि उनके अनुभव और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। नव नियुक्त कर्मयोगी (कार्मिक) कृष्णा मीणा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए अनुभव साझा किए और कहा कि मेरा चयन बारां जिले में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। मेरे पिताजी किसान है। मैं परिवार की पहली सदस्य हूं जिसे सरकारी नौकरी मिली है, यह नियुक्ति उनके जीवन में एक नई शुरुआत है। उन्होंने सरकार द्वारा दिए गए इस अवसर के लिए आभार व्यक्त किया और अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद को याद कर युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, यह दिन युवाओं के सपनों को साकार करने का प्रतीक है। नव नियुक्त कर्मयोगी के माध्यम से सरकार राज्य के विकास में नई ऊर्जा और समर्पण का संचार कर रही है। उन्होंने युवाओं को ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्व निभाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक राधेश्याम बैरवा, जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, एसपी राजकुमार चौधरी व पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन ने नवनियुक्त कर्मयोगी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। वहीं कार्यक्रम में विधायक ललित मीणा ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, यह उत्सव न केवल रोजगार प्रदान करने का अवसर है, बल्कि यह युवाओं को समाज और देश की सेवा के लिए प्रेरित करने का भी दिन है। उन्होंने नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपने कार्यों में उत्कृष्टता लाने का आग्रह किया। इस अवसर पर कोषाधिकारी सावन गर्ग, सीएमएचओ डॉ. सम्पतराज नागर, डीएसओ अनिल चौधरी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व नवनियुक्त कर्मयोगी मौजूद रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।