Loading...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पंच ने कांग्रेस को किया चित

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद सादिक हिन्दुस्तानी

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व की सराहना की जा रही है। भजनलाल शर्मा ने अपनी कूटनीति एवं  अपनी कार्य क्षमता से कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया। अपने एक साल के अथक प्रयासों से बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है जो आगे चलकर राजस्थान के उज्जवल भविष्य के लिए, राजस्थान के चहूंमुखी विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने का कमाल किया है।राजस्थान में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सांगानेर विधानसभा की जनता ने अपने विधायक एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मिठाइयां बांटकर बधाई दीं।

“मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं अथक प्रयास से राजस्थान के उपचुनाव में पांच सीटें जीतकर जनता के विश्वास पर खरे उतरे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश-विदेश में राजस्थान का नाम रोशन किया है उनकी दूरदर्शिता से राजस्थान का चहुंमुखी विकास होना निश्चित है। सांगानेर के विकास कार्यों का रोड मैप तैयार है। दो-तीन महीने में धरातल पर विकास शीघ्र ही दिखाई देने लगेगा।“

-एडवोकेट श्री प्रकाश तिवाडी, सांगानेर विधानसभा प्रभारी

“हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल का देश विदेश में डंका बज रहा है उनकी ईमानदार एवं जुझारू नेता की छवि ने पार्टी एवं राजस्थान की जनता का मन मोह लिया है। राजस्थान को विकसित राजस्थान बनाने में अहम भूमिका हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल की होगी। उनकी कड़ी मेहनत से राजस्थान के विकास में चार चांद लगना निश्चित है”

-त्रिलोक चौधरी, अध्यक्ष व्यापार महासभा सांगानेर

“राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल जी के ओजस्वी नेतृत्व में एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी का हौसला बुलंद है। सभी कार्यकर्ताओं ने जी जान लगाकर ,कड़ी मेहनत से इतनी बड़ी विजय प्राप्त की है। यह सब हमारे मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल का कमाल है।शीघ्र ही सांगानेर की काया पलट होने जा रही है। कुछ ही समय में सांगानेर की जनता को धरातल पर दिखाई देने लगेगा”

–ओम प्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष भाजपा सांगानेर

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।