Loading...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह में पेश की गई चादर

जयपुर

Follow us

Share

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पेश की चादर — अमन-चैन की दुआ मांगी

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास में सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती (रह.) के 814वें उर्स मुबारक पर अजमेर शरीफ दरगाह के लिए चादर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल को सौंपी थी।

बुलंद दरवाजे से पढ़ा गया संदेश

रविवार को प्रतिनिधि मण्डल ने अजमेर शरीफ दरगाह में यह चादर पेश की और बुलन्द दरवाजे से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश पढ़कर सुनाया। ज़ियारत और चादर पेश सैयद अफसान चिश्ती ने कराई। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान में अमन, चैन और भाईचारे के लिए दुआ की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हिन्दुस्तान की सर ज़मीन पर हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती ने समाज के कमज़ोर, गरीब और बेसहारा लोगों की खिदमत करने और एक-दूसरे के साथ आपसी भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया।

  • इंसानियत का पैगाम: ख्वाजा गरीब नवाज़ ने विश्व को इंसानियत का अनमोल संदेश दिया।

  • प्रदेश की तरक्की: इस मुबारक मौके पर मैं ख्वाजा साहब से प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की कामना करता हूँ।

  • मुबारकबाद: उन्होंने ख्वाजा साहब के आस्ताने पर आने वाले तमाम ज़ायरीन और प्रदेशवासियों को उर्स की मुबारकबाद दी।

सर्किट हाउस में स्वागत

अजमेर पहुंचने पर शहर जिला अध्यक्ष सफीक पठान ने सर्किट हाउस में प्रतिनिधि मंडल का स्वागत और सम्मान किया।

ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं:

  • राष्ट्रीय/प्रदेश पदाधिकारी: मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान, प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी।

  • अन्य सदस्य: प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर पठान, मुंसिफ अली खान, अयुब खान, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रेशमा हुसैन, पूर्व प्रदेश महामंत्री मुनव्वर खान, प्रदेश मंत्री मुराद अली शेख।

  • कार्यकर्ता: आरिफ खान धीमरी, इरशाद हसनपुरा, जावेद खान दौसा, परवेज खान, रफीक खान, फरीदुद्दीन जैकी, गुलाम मुस्तफा, अतीक अहमद, हाशिम खान, अलीम शेख, इमरान खान और मोहीन खान।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।