Loading...

चौधरी ज़बरदस्त खां (स्वतंत्रता सेनानी -1857, हापुड़) 

Jaipur

Follow us

Share

चौधरी ज़बरदस्त खां और चौधरी उल्फत खां 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक है, जिन्होंने हापुड़ से क्रांति का मोर्चा संभाला था। 10 मई 1857 को मेरठ से अंग्रेजों के खिलाफ प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल बजा था। देश के वीर सपूतों ने अंग्रेजों को छक्के छुड़ा दिए थे। चर्बी लगे कारतूसों को आधार बनाकर विद्रोह की आग सुलगाने में मेरठ छावनी के 85 सैनिकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। ये सभी क्रांतिकारी सैनिक मेरठ कमिश्नरी के निवासी थे। इनमें एक वीर सैनिक हापुड़ के मोहल्ला भंडा पट्टी निवासी चौधरी जबरदस्त खां थे। अंग्रेजों के विरूद्ध क्रांति में शामिल होने के कारण चौधरी जबरदस्त खाँ को 14 सितंबर 1857 को उनके समर्थकों के साथ मृत्युदण्ड (फांसी) पर लटका दिया गया। लेकिन उनकी शहादत को हापुड़ के निवासी आज भी याद करते हैं। हापुड़ में 1857 में शहीद होने वाले क्रांतिकारियों की याद में 1975 से प्रतिवर्ष शहीद मेले का आयोजन किया जाता है। जो 10 मई से शुरू होकर एक माह तक चलता है। सम्पूर्ण देश में 1857 से सम्बद्ध इस प्रकार के मेले का आयोजन  कहीं नही किया जाता।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।