Loading...

पंजाब निकाय चुनाव नतीजे में AAP का दबदबा, 800 से ज्यादा वार्ड जीते, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का हाल

Follow us

Share

Punjab Nikay Chunav Results 2026 : मोहाली। पंजाब में हाल ही में संपन्न हुए 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) का दबदबा दिखा है। सुबह 8 बजे से हो रही मतगणना में 794 वार्डों में AAP जीत चुकी है। कांग्रेस दूसरे और आजाद उम्मीदवार तीसरे नंबर पर हैं। राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस 276 वार्डों में विजयी रही, जबकि 214 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। शिरोमणि अकाली दल को 150 वार्डों में सफलता मिली है।

69 वार्डों में जीत दर्ज कर सकी BJP

भारतीय जनता पार्टी 69 वार्डों में जीत दर्ज कर सकी, जबकि बहुजन समाज पार्टी के खाते में 6 वार्ड आए हैं। इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि शहरी क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी का प्रभाव लगातार मजबूत हुआ है और विपक्षी दलों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है।

कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस को बहुमत

हालांकि कांग्रेस ने कपूरथला नगर निगम में दबदबा दिखाते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस ने 50 वार्डों में से 31 में जीत हासिल की है। बंगाल के बाद 2027 में पंजाब को जीतने की बारी की बात कहने वाली भाजपा सबसे पीछे है। कमबैक के दावे वाला अकाली दल भी चौथे नंबर पर है।

Advertisement

सुबह से टिकी रहीं परिणामों पर नजरें

शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के साथ ही राज्यभर के राजनीतिक दलों की नजरें परिणामों पर टिकी रहीं। राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक जिले में चुनाव पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतगणना कराई गई। रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के बाद मतगणना पर्यवेक्षक और सहायकों की नियुक्ति की गई ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।