सभापति निलोफर गौरी ने मोहम्मद अतीक से की मुलाकात
जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)। सुजानगढ चुरू नगरपरिषद सभापति निलोफर गौरी ने अपने जोधपुर प्रवास के दौरान मारवाड शरिआ को-ऑपरेटिव क्रेडिट एण्ड सेविंग्स सोसायटी लिमिटेड में मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन एवं मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। मोहम्मद अतीक ने कहा कि ये बड़ी खुशी व फख़्र का मक़ाम है कि निलोफर हमारी फिरोज खान गर्ल्स स्कूल की काबिल छात्रा रही है। उन्होंने निलोफर से मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी, शरिआ सोसायटी एवं इससे जुड़े सभी संस्थानों की प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की। निलोफर गौरी ने मोहम्मद अतीक से सुजानगढ में शीघ्र खुलने वाले कॉलेज की स्थापना एवं सफल संचालन के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर निलोफर गौरी के पिता अख्तर हुसैन, निलोफर गौरी के पति इरशाद गौरी, चुरू पार्षद, कांग्रेस प्रवक्ता एवं निलोफर गौरी के ससुर इदरीस गौरी, सोसायटी सदस्य युसूफ मंसूरी, मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डीन डॉ. मोईनउलहक, निलोफर गौरी के पुत्र साद गौरी व सयान गौरी भी मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
