चहारम प्रतिभा सम्मान समारोह 28 सितंबर को सुमेरपुर में होगा आयोजित
पाली/सुमेरपुर (रॉयल पत्रिका)। देशवाली शेख बिरादरी युवा इंतेजामिया विकास समिति गोड़वाड़ द्वारा 28 सितंबर को सुमेरपुर के विजियराजे सिंधिया टाऊन हॉल में आयोजित किया जा रहा है। बिरादरी के सदर हाजी अब्दुल सत्तार गौरी ने बताया कि इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें बिरादरी के प्रदेशाध्यक्ष हाजी सत्तार खान बेहलीम, सदर हाजी अब्दुल सत्तार गौरी, नायब सदर एडवोकेट मोहम्मद सफी, सैक्रेट्री बरकत अली शेख, जनरल सैक्रेटरी अल्लाहरखा खां, संयोजक हबीब शेख, प्रचार मंत्री नियाज मोहम्मद, खांजाची हाजी मोहम्मद ईसाक साबरी प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए जुटे हुए हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
