Loading...

CET में अब निगेटिव मार्किंग की जाएगी, राजस्थान में 19 भर्तियों का खुलेगा रास्ता, जानिए- कब हो सकती है परीक्षा

Follow us

Share

अजमेर। राजस्थान के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने समान पात्रता परीक्षा (CET) – 2026 की तैयारियां शुरू कर दी है। RSSB इस बार CET के नियमों और परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव करेगी। कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार सीईटी में नेगेटिव मार्किंग लागू की जाएगी। इसके साथ ही CET स्नातक स्तर की परीक्षा नवंबर 2026 और सीनियर सेकंडरी स्तर की परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होगी। इसे पास करने वाले युवाओं के लिए ही राज्य की करीब 19 से 23 बड़ी भर्तियों का रास्ता खुलेगा। इनमें पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), कनिष्ठ लेखाकार, एलडीसी, प्लाटून कमांडर, छात्रावास अधीक्षक और पुलिस कॉन्स्टेबल जैसी भर्तियां शामिल हैं।

वहीं CET सर्टिफिकेट की वैधता सिर्फ 1 साल थी। RSSB ने इस बार बढ़ाकर 3 साल कर दिया गया है। इससे 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा। वहीं, पात्रता के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी रहेगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

कब शुरू होंगे आवेदन

बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि CET स्नातक स्तर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जून 2026 में शुरू होगी। आवेदन करीब एक महीने तक लिए जाएंगे और परीक्षा नवंबर 2026 में प्रस्तावित है। वहीं, CET सीनियर सेकंडरी स्तर के आवेदन जुलाई में शुरू हो सकते हैं, जबकि परीक्षा नवंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

Advertisement

इन 19 भर्तियों का खुलेगा रास्ता

बता दें कि राजस्थान में कई बड़ी भर्तियां फिलहाल CET पात्रता के बिना अटकी हुई हैं। इनमें पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), एलडीसी (LDC), राजस्थान पुलिस कांस्टेबल और छात्रावास अधीक्षक जैसी करीब 19 महत्वपूर्ण भर्तियां सीधे तौर पर CET स्कोर पर टिकी हैं। बोर्ड का मानना है कि इन बदलावों से पारदर्शिता बढ़ेगी और भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।