Loading...

केंद्रीय आवासीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का समापन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर की ओर से आयोजित 65वे केंद्रीय आवासीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का समापन 17 जून को हो गया है। क्रिकेट कोच मनीष वर्मा ने बताया कि सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में ये कैंप 28 मई से 17 जून तक आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि 21 दिनों तक चले इस कैंप में 14 वर्ष से 17 वर्ष तक के बालक-बालिकाओ ने हिस्सा लिया। कोच मनीष वर्मा ने बताया कि सभी बच्चों का कैंप में अच्छा प्रदर्शन रहा, बच्चों ने काफी कुछ सीखा। इसमें लेग स्पिनर राइट आर्म बॉलर अरमान का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कोच ने कहा अरमान आगे जाकर भारतीय टीम में जगह बना सकता है। कैंप में बेटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग, फिजिकल फिटनेस और योगा की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को फिल्म भी दिखाई गई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।