मिसाइल मैन डॉ. कलाम का संपूर्ण जीवन देश के युवाओं के लिए मार्गदर्शक:— मदन राठौड़
भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जयपुर में “कलाम को सलाम” विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने डॉ. कलाम के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों को वोट बैंक समझने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों के समावेशी विकास के लिए ठोस कार्य किए हैं। Read More
