चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन
चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सोजत के मरूधर केशरी परिसर में एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को भविष्य की गंभीर बीमारियों से बचाना और जन-जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग सहित कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। डॉ. राजेश गुप्ता और उनकी टीम ने इस शिविर में महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। Read More
