प्रदेश की 40 सड़क परियोजनाओं के लिए 1914 करोड़ रूपए से अधिक की राशि की स्वीकृत
राजस्थान में 1000 किमी लंबाई की 40 सड़क परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने 1914.71 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। यह परियोजनाएं सीआरआईएफ के तहत स्वीकृत की गई हैं, जिनसे प्रदेश के सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। Read More
