जेडीए ने कानोता में 25 बीघा भूमि पर बस रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
जयपुर के कानोता इलाके में जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने 25 बीघा कृषि भूमि पर बन रही अवैध कॉलोनी "सावरियां सिटी" को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया। इस कार्रवाई में हिंगोनिया गौशाला की 5 बीघा सरकारी भूमि को भी मुक्त कराया गया। जेडीए के अनुसार, वर्ष 2024 से अब तक 1340 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त की जा चुकी है और 673 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया है। Read More
