Loading...

धार्मिक

जयपुर

जयपुर में 1500वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 5 सितम्बर 2025 को जुलुस-ए-मुहम्मदी निकाला जाएगा। यह जुलूस संजय सर्किल चाँदपोल से शुरू होकर शहर के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचेगा। Read More

जश्ने ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर को

जयपुर

जयपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी इस साल 5 सितंबर को मनाया जाएगा। इससे जुड़े कार्यक्रम 30 अगस्त को बड़ी चौपड़ पर नातिया मुशायरे से शुरू होंगे और 4 सितंबर को विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। मुख्य दिन 5 सितंबर को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। आयोजकों ने शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए डीजे और दुपहिया वाहनों पर रोक लगाई है।

1500 साला जश्ने मक़सदे विलादत के साथ मनाना जरूरी है -मौलाना वली मुहम्मद शेरी

जयपुर

जयपुर के मदरसा गुलशने हुसैन में मौलाना वली मुहम्मद शेरी ने कहा कि 1500 साला जश्ने विलादत को सिर्फ जुलूस से नहीं बल्कि बेसहारों की मदद, यतीमों व गरीब बेटियों की शादी, तालीम और लंगर तक्सीम जैसे नेक कामों से मनाना चाहिए। 5 सितम्बर 2025 को नूरानी मस्जिद से 1500 साला जुलूस-ए-मीलादुन्नबी निकलेगा, जिसका हर चौराहे पर इस्तिकबाल होगा और जुलूस करबला पहुंचकर समाप्त होगा।

default-image

करीरी में उमडा हजारों भक्तों का जनसलाब 

मनोहरपूर

करीरी ग्राम पंचायत के शनिदेव मंदिर में रविवार को बड़ पीपली बालाजी धाम झोटवाड़ा के महंत परमेंद्रनाथ महाराज की गद्दी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में लगभग 50 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में अखंड रामधुनी, धार्मिक प्रवचन और झांकी सजाई गई। कई बड़े संत-महात्मा और शाहपुरा राजपरिवार की सदस्य रानी भुवनेश्वरी कुमारी भी मौजूद रहीं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया।

भोपजी में श्री बढ़ पिपली बालाजी धाम पर महाराज प्रमेंद्र नाथ जी का भव्य स्वागत किया

चौमूं

इटावा-भोपजी में श्री बढ़ पिपली बालाजी धाम जयपुर के महाराज परमेंद्र नाथ जी का स्थानीय ग्रामीणों और श्री जमवाय माता फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा साफा, माला और शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। महाराज ने घोषणा की कि 31 अगस्त को शनि मंदिर करीरी में गदी लगाई जाएगी, जिसमें केवल नारियल चढ़ाने से ही सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को…

राधा जन्मोत्सव पर सांगानेर में शोभा यात्रा का हुआ आयोजन

सांगानेर

सांगानेर में श्री हित समाज मंडल द्वारा राधा जन्मोत्सव पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बैंड-बाजे, ऊंट-घोड़े और पालकी शामिल रहे। सांगा बाबा सर्कल सहित विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने भव्य स्वागत किया। मनफूल बैंड और जिया बैंड की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती हुई और समाजसेवियों व मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

default-image

इस्लाम में साफ़-सफ़ाई की अहमियत

Jaipur

इस्लाम में साफ़-सफ़ाई (तहारत) को ईमान का हिस्सा बताया गया है। क़ुरआन और हदीस इंसान को बाहर और भीतर दोनों तरह से पाक रहने की शिक्षा देते हैं। दिल, नफ़्स, ज़बान और जगह की पाकीज़गी ही इंसान को अल्लाह का सच्चा बंदा बनाती है।

क्या मुसलमानों में फिरके इमामों ने बनाए

Jaipur

चारों इमामों – अबू हनीफ़ा, मालिक, शाफ़ई और अहमद बिन हंबल – ने इस्लामी कानून को कुरान और हदीस की रोशनी में व्यवस्थित किया। उन्होंने कभी आपसी मतभेद को फसाद नहीं बनाया। मुसलमानों में फिरके इमामों से नहीं, बल्कि राजनीतिक और ऐतिहासिक मतभेदों से बने।

ईद ए मिलादुन्नबी पर अमन और शांति का प्रतीक

चूरू

चूरू में मरकजी मदरसा मदीना तुल उलूम की बैठक में तय हुआ कि पैगंबर ए इस्लाम के जन्मदिवस ईद ए मिलादुन्नबी पर 1500वां सालाना जुलूस ए मोहम्मदी बड़े पैमाने पर निकाला जाएगा। यह जुलूस 5 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे मदरसा से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मदरसा में संपन्न होगा। इसमें शहर की सभी पार्टियों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न धर्म समुदायों के लोग अमन और…

default-image

गणेश चतुर्थी पर खंडार विधायक ने वितरित की निःशुल्क स्कूटियाँ

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में गणेश चतुर्थी एवं श्री त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2025 पर खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने 7 दिव्यांग लाभार्थियों को निःशुल्क मोटराइज्ड स्कूटियाँ वितरित कीं। कार्यक्रम में जिला कलक्टर काना राम और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सफाई कर्मियों को सम्मानित कर स्वच्छता संदेश भी दिया गया।

1 8 9 10 11 12 31