उर्दू दुनिया की सबसे खूबसूरत भाषा: मंत्री किरेन रिजिजू
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के 105वें स्थापना दिवस समारोह में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने उर्दू को दुनिया की सबसे खूबसूरत भाषा बताया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति और एकता के लिए हिंदू-मुस्लिम सद्भाव अत्यंत आवश्यक है। रिजिजू ने विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, आदर्श वाक्य और लोकतंत्र की विविधता की सराहना करते हुए संविधान की शक्ति और सामाजिक सौहार्द पर बल दिया। Read More
