Loading...

राजनीति

जयपुर

भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और केवल बयानबाजी व गुमराह करने वाली राजनीति कर रही है। राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार के समय पेपर लीक, बेरोजगारी, अपराध और फर्जीवाड़ा चरम पर था, जबकि भजनलाल सरकार ने 20 माह में पारदर्शी भर्ती और सुदृढ़ कानून… Read More

दिया कुमारी के प्रयास से पीडब्ल्यूडी संवेदकों की हड़ताल हुई समाप्त

जयपुर

राजस्थान में लगभग 70 दिन से चल रही PWD संवेदकों की हड़ताल उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयास से समाप्त हो गई। जयपुर में संवेदक संघर्ष समिति और सरकार के बीच समझौता हुआ जिसमें निविदाओं में जीएसटी को अलग रखने, सीमेंट कंक्रीट सड़कों की गारंटी अवधि 5 वर्ष करने तथा अन्य मांगों पर विचार हेतु संयुक्त समिति बनाने पर सहमति बनी। संवेदकों ने सरकार की पहल का स्वागत करते हुए विकास…

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया सीएचसी का शिलान्यास

जयपुर

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना माजरीकलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को समय पर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। विधायक डॉ. जसवंत यादव ने भी क्षेत्र में विकास कार्यों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने सरकार का आभार जताया।

default-image

भारत अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद  

Jaipur

भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद में अमेरिका ने 50% तक शुल्क लगाया। इसमें 25% रेसिप्रोकल और 25% अतिरिक्त टैरिफ शामिल है। भारत ने इसे अनुचित बताते हुए छोटे उद्योगों व किसानों के हितों की रक्षा का भरोसा दिया और नए विदेशी बाज़ारों में व्यापार विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाए।

एनडीए ने सी.पी. राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

नई दिल्ली

एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व समेत सहयोगी दलों ने उनका समर्थन किया। राधाकृष्णन पूर्व में झारखंड और तेलंगाना के राज्यपाल रह चुके हैं और 1998-99 में कोयंबटूर से सांसद चुने गए थे। उनका राजनीति में चार दशक से भी अधिक का अनुभव है।

सांचौर में किसानों ने बीमा कंपनी का पुतला फूंका, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

सांचौर

सांचौर में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने उपखण्ड मुख्यालय पर धरना जारी रखते हुए बीमा कम्पनी का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की। किसानों ने ज्ञापन सौंपकर 2022 से 2024 तक की रबी-खरीफ फसलों के मुआवजे, बीमा भुगतान, बिजली समस्याओं के समाधान, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत का जिम्मा विभाग पर रखने, स्मार्ट मीटर प्रक्रिया रोकने, नर्मदा नहर से सिंचाई व्यवस्था बढ़ाने और खाद-यूरिया की कमी दूर करने जैसी मांगें…

default-image

जोधाणा मंच द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11000 तिरंगा चिन्ह वितरण किए

जोधपुर

जोधपुर में नवीन जोधाणा जागरण मंच संस्थान की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर राजीव गांधी स्टैचू के पास 11000 तिरंगा चिन्ह बांटे गए। मौके पर नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अंजुमन इत्तिहाद-ए-बाहमी जिला बारां की कार्यकारिणी घोषित

बारां

अंजुमन इत्तिहाद-ए-बाहमी जिला बारां की शूरा बैठक अंजुमन मेरीज हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज की भलाई, शिक्षा और समुदाय के विकास पर चर्चा की गई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें आबिद हुसैन अंसारी को सदर, अब्दुल मतीन को जनरल सेक्रेटरी, हाजी नासिर मिर्जा, हाजी अब्दुल हसीब और हाजी अनवर अली पीटीआई को नायब सदर, हाजी इकबाल कोषाध्यक्ष और शाहिद इकबाल भाटी…

कथित वोट चोरी को लेकर कांग्रेस सड़कों पर

जयपुर

जयपुर में कांग्रेस ने कथित वोट चोरी को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध किया। डीडीसी कार्यालय से बड़ी चौपड़ तक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें नेताओं ने भाजपा पर लोकतंत्र की मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र बचाने की अपील की।

default-image

स्वाधीनता दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कार्मिक हुए सम्मानित

जयपुर

जयपुर सचिवालय में आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्मिकों को सम्मानित किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कई कार्मिकों को भी योग्यता सम्मान प्रदान किया गया।

1 32 33 34 35 36 74