Loading...

ताज़ातरीन

जयपुर

default-image

जयपुर पुलिस और परिवहन विभाग ने 8 से 13 सितंबर 2025 तक बालवाहिनी वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाकर 111 वाहनों के चालकों के खिलाफ नियम उल्लंघन पर कार्यवाही की। अभियान का उद्देश्य छात्रों के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करना है। Read More

नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत

जयपुर

जयपुर में “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” संदेश के साथ नशा व तंबाकू मुक्ति अभियान की शुरुआत हुई। अभियान में नशे से बाहर आने वाले लोगों को परामर्श और निशुल्क दवाइयां दी गईं। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली।

हेरिटेज निगम पशु प्रबंधन शाखा ने बेसहारा गौ वंश को भेजा हिंगोनिया गौशाला

जयपुर

जयपुर हेरिटेज निगम की पशु प्रबंधन शाखा ने सोडाला, रामनगर और सिविल इलाके में सड़क पर विचरण कर रही 10 बेसहारा गौ वंश को पकड़ कर हिंगोनिया गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया। निगम ने बताया कि ऐसे मामलों में बाधा डालने वाले गौ माफिया की पहचान कर पुलिस आयुक्तालय को कार्रवाई हेतु पत्र लिखा जाएगा।

default-image

ज्यूस मे नशीला पदार्थ मिलाकर बसों मे सवारीयों के साथ करता था लूटपाट

जयपुर

जयपुर (रॉयल पत्रिका) – ट्रांसपोर्टनगर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक गंभीर लूटपाट का खुलासा किया। आरोपी शकील ने यात्रियों को बस में ज्यूस में नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश किया और नकद व आभूषणों की चोरी की। पुलिस ने आरोपी को रोटरी सर्किल के पास गिरफ्तार किया और उसके पास से लूट का सामान बरामद किया। आरोपी ने कई अन्य लूटपाट की वारदातों को भी कबूल किया।…

जयपुर हेरिटेज कांग्रेस सेवा दल का नया अध्यक्ष बने अशफाक अहमद

जयपुर

ऑल इंडिया कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने अशफाक अहमद को जयपुर हेरिटेज कांग्रेस सेवा दल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। अशफाक अहमद ने संगठन का विश्वास निभाने और कांग्रेस का संदेश हर गली-मोहल्ले तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर को बार काउंसिल आफ राजस्थान से राजस्थान मान्यता मिली

जयपुर

दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की जनरल हाउस मीटिंग में राजस्थान एडवोकेट वेलफेयर फंड 1987 की धारा 14 के तहत मान्यता और रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ। एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट वाहिद नकवी और सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन बादशाह ने बार काउंसिल के सदस्यों और पूर्व चेयरमैन सैयद शाहिद हसन का आभार व्यक्त किया।

default-image

हेरीटेज नगर निगम वार्ड 12 में सीवर का कहर, जनता बेहाल

जयपुर

जयपुर के वार्ड 12 में सीवर जाम और खुले नालों की वजह से सड़कें गंदे पानी में डूब गई हैं। रामगढ़ मोड़, कर्बला क्षेत्र, कृष्णा कॉलोनी और बेनीवाल कांटा में जनता और व्यापारियों का जीवन प्रभावित है। स्थानीय लोग पार्षद मोहज्जम अख्तर हुसैन की उपेक्षा और पक्षपात पर नाराज़ हैं। निगम कर्मचारी समस्या का पूर्ण समाधान नहीं कर पा रहे हैं। यह स्थिति बीमारियों और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रही…

मदरसों एवं अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया

जयपुर

जयपुर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के निर्देशानुसार सभी मदरसों और आवासीय विद्यालयों में हिंदी दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व और इतिहास को समझते हुए भाषण, निबंध, कविता और सुलेख प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

हादसों में झुलसी महिलाओं के पुनर्वास के लिए शुरू हुआ “द बर्न सर्वाइवर्स मिशन”

जयपुर

मैहर फाउंडेशन ने जयपुर में “द बर्न सर्वाइवर्स मिशन” लॉन्च किया। इसका उद्देश्य हादसों में झुलसी महिलाओं को नया जीवन देना है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के एम. डी. चोपदार ने पोस्टर विमोचन किया। मिशन के तहत महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और मानसिक सहयोग दिया जाएगा।

default-image

अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत

जयपुर

जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की फसल नुकसान का जायजा ले रहा है। अधिकारियों ने प्रभावित किसानों को आश्वस्त किया कि मुआवजा प्रक्रिया प्राथमिकता से पूरी की जाएगी।

1 78 79 80 81 82 213