Loading...

ताज़ातरीन

उदयपुर

उदयपुर के गीतांजली मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. अभिषेक कुमार ने एआईआईएमएस ऋषिकेश में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में अपने शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किए। उनका शोध “भारत में बच्चों में ठिगनेपन (Stunting) की कमी के कारण” पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय विशेषज्ञ मौजूद थे। यह रिपोर्ट भारत सरकार की BIRAC संस्था द्वारा प्रकाशित की गई है, जिसमें डॉ. कुमार सह-अन्वेषक के रूप में शामिल… Read More

जिले की लालासर गांव में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

चूरू

चूरू जिले के लालासर गांव में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के पौत्र व शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह संधू, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, डीडीपीआर कुमार अजय, गायक रोनी रमन सहित कई अतिथि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के…

दूल्हा दुल्हन से मात्र एक रुपए लेकर कराया जाएगा निकाह 

पाली

पाली में मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति तीसरी बार सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कर रही है, जिसमें 25 जोड़ो का निकाह मात्र एक रुपए में कराया जाएगा। दुल्हन को कुरान शरीफ, जा-नमाज, अलमारी, बर्तन सेट, कपड़े और इस्लामिक किताबों सहित 21 गिफ्ट आइटम दिए जाएंगे। इस आयोजन में मौलाना सय्यद मुहम्मद कादरी साहब मुख्य अतिथि रहेंगे। समिति के कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं।

default-image

हज़रत दीवाना शाह की दरगाह में चांद रात पर उमड़े जायरीन

कपासन

कपासन में स्थित प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर रबिउलआखिर की चांद रात को भारी संख्या में जायरीन पहुंचे। आस्ताना ए आलिया में दर्शन हेतु लंबी कतारें लगीं, मेला ग्राउंड में सैकड़ों दुकानें सजीं और अहाता ए नूर में दिनभर महफिल-ए-मिलाद और कव्वाली का आयोजन हुआ। जायरीनों ने मिन्नत के धागे बांधे और फातिहा पढ़कर मुल्क में अमन-चैन व शिफा की दुआ की। पूरा…

प्रतापपुरा बालिका उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूल की बेटियां अब बालवाहिनी से पहुंचेगी विद्यालय

सांचौर

जालौर जिले के सांचौर के प्रतापपुरा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को अब सुरक्षित व नि:शुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। भामाशाह जितेंद्र कुमार चौधरी व तुलसाराम चौधरी ने विद्यालय के लिए स्कूल बस भेंट की है जिसका खर्च भी वे स्वयं उठाएंगे। विधायक जीवाराम चौधरी ने नए कक्षाओं का शिलान्यास किया और विद्यालय में टीवी, कंप्यूटर व कुलर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रशासन और समाज…

पाली में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

पाली

पाली में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सलमान मोयल को जिला अध्यक्ष चुना गया। जाकिर हुसैन गौरी उपाध्यक्ष, शाहरुख अली महासचिव, निजाम खान सिंधी सचिव और युसूफ तिलजी वाला कोषाध्यक्ष बने। कार्यकारिणी में कई नए सदस्य शामिल किए गए। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सलमान मोयल ने समाज को साथ लेकर जनहित में काम करने का संकल्प लिया।

default-image

रकमा की बैठक आयोजित

जयपुर

जयपुर में आयोजित राज कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन (रकमा) की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अतीक अहमद, पूर्व आईएएस उमरदीन खान और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में रकमा के विस्तार, हॉस्टल और लाइब्रेरी स्थापना, और युवा शिक्षा व कैरियर के लिए बेहतर वातावरण बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही अल्पसंख्यक प्रिंसिपलों के शिक्षा विभाग में हुए तबादलों और समाज में सियासी जागरूकता पर भी चर्चा हुई।

सात शिक्षक बर्खास्त,15 वर्षों से गायब थे

जयपुर

जयपुर: शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को 15 वर्षों से गैर हाजिर 7 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। इनमें 6 शिक्षिकाएं शामिल हैं। हर साल नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सूची मिलने के बाद विभाग ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया।

शिक्षा के अधिकार के खिलाफ एंट्रेंस टेस्ट

नई दिल्ली

नई दिल्ली के 11 वर्षीय छात्र जनमेश सागर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर CM स्कूलों में छठवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा में दाखिले के लिए अनिवार्य एंट्रेंस टेस्ट को चुनौती दी है। उनका कहना है कि यह टेस्ट बच्चों के मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन करता है। दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत मुख्यमंत्री श्री स्कूल योजना के तहत उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा…

default-image

सात सौ किलोमीटर दूर गए प्रिंसिपल: अलवर से बाड़मेर तक भेजा

बीकानेर

राजस्थान शिक्षा विभाग ने एक ही आदेश में 4300 से अधिक प्रिंसिपल का तबादला किया। कई प्रिंसिपल को उनके गृह जिलों या अन्य सुविधाजनक जिलों में भेजा गया। विशेष रूप से अलवर से बाड़मेर तक 700 किलोमीटर दूर प्रिंसिपल ट्रांसफर किए गए। जैसलमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर जैसे जिलों में पद रिक्त हुए। बिना आवेदन ट्रांसफर पर सरकार को प्रति प्रिंसिपल लगभग 1 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

1 66 67 68 69 70 213