Loading...

ताज़ातरीन

जयपुर

राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने शानदार वापसी करते हुए यह सीट लगभग 15,000 वोटों के अंतर से जीत ली है। यह जीत उनके लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वह 2023 के विधानसभा चुनाव में यह सीट हार गए थे। यह उपचुनाव भाजपा विधायक कमल मीणा की सदस्यता रद्द होने के बाद हुआ था। Read More

BJP-JDU की आंधी में ओवैसी ‘बाजीगर’, 5 सीटें जीतीं; 8 पर RJD का खेल बिगाड़ा, तेजस्वी की एक ज़िद भारी पड़ी

पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA (बीजेपी-जेडीयू) ने प्रचंड बहुमत हासिल किया, जबकि RJD महज़ 25 सीटों पर सिमट गई। इस चुनाव का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM रही। AIMIM ने सीमांचल में अपनी 5 मुस्लिम बहुल सीटों को बरकरार रखा और कम से कम 8 अन्य सीटों पर RJD और महागठबंधन के उम्मीदवारों को मिले वोट से अधिक वोट खींचकर उनकी हार सुनिश्चित कर दी।…

पंचायत-निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार को 15 अप्रैल 2026 तक चुनाव कराने के निर्देश

जयपुर

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य की 6,759 पंचायतों और 55 नगर पालिकाओं में लंबे समय से अटके चुनावों पर एक बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 31 दिसंबर 2025 तक परिसीमन (सीमा-निर्धारण) की प्रक्रिया पूरी करने और 15 अप्रैल 2026 तक हर हाल में चुनाव संपन्न कराने का स्पष्ट निर्देश दिया है। कोर्ट ने प्रशासक (Administrator) नियुक्त करने के सरकारी कदम को असंवैधानिक मानते हुए खारिज कर दिया।…

default-image

सामाजिक सद्भाव की मिसाल: करौली इज्तिमा से लौट रहे लोगों के जलपान के लिए टोल स्टाफ का सम्मान

करौली

करौली स्टेट हाईवे पर स्थित फैली का पुरा टोल प्लाज़ा के स्टाफ ने हाल ही में आयोजित तीन दिवसीय इज्तिमा में शिरकत करने जा रहे मुस्लिम समाज के लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था कर सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश की। टोल मैनेजर अंकित पाल और उनकी टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए, आज पूर्व उपसभापति नफीस अहमद के नेतृत्व में समाज के गणमान्य लोगों ने स्टाफ को…

श्री राधा गोविंद कॉलेज में ‘वंदे मातरम्@150’ कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने लिया स्वदेशी संकल्प

जयपुर

श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय, जयपुर में 14 नवंबर, 2025 को 'वंदे मातरम्@150' के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने 'वंदे मातरम्' गीत का सामूहिक गायन किया और भारत की आत्मनिर्भरता तथा सतत विकास के लिए स्वदेशी संकल्प लिया। प्राचार्य प्रो. सुमन भाटिया ने उपभोगवादी पश्चिमी संस्कृति से दूर रहने और दैनिक जीवन में भारतीय उत्पादों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया।…

सम्मान से उत्कृष्ट कार्यों को मिलती है पहचान- डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा

जयपुर

मानवता और परोपकार को समर्पित समर्पण संस्था ने जयपुर के सियाम ऑडिटोरियम में अपना 10वां राष्ट्र स्तरीय समर्पण समाज गौरव 2025 अवॉर्ड समारोह आयोजित किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने कहा कि उत्कृष्ट कार्यों को सम्मान देने से पहचान, ऊर्जा और प्रोत्साहन मिलता है, और जीवन तभी सार्थक होता है जब हम समाज को वापस कुछ लौटाने की प्रवृत्ति रखते हैं।

default-image

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत घर-घर पहुंच रहे बूथ लेवल अधिकारी

जयपुर

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत, जयपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 4 दिसंबर तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से परिगणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की निरंतर मॉनिटरिंग के तहत, जयपुर जिले में विगत 5 दिनों में 15 लाख 45 हजार 448 से अधिक परिपत्रों का सफलतापूर्वक वितरण किया जा चुका…

अवैध एलपीजी गैस रिफलिंग करने वाले दो मुल्जिम गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर उत्तर पुलिस ने रिहायशी इलाकों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से अवैध रूप से वाहनों में गैस रिफलिंग करने की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त करण शर्मा के निर्देश पर जालूपुरा थाना पुलिस की टीम ने चांद शाह बाबा की दरगाह के पास छापा मारा और दो मुल्जिमों मोहम्मद मोहसिन और मोहम्मद ताज को गिरफ्तार किया।

विकास कार्य करवाने के लिए विधायक को ज्ञापन दिया

जयपुर

रविवार, 9 नवंबर को जमवा रामगढ़ ग्राम पंचायत लागडीयावास के निवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों की मांगों को लेकर क्षेत्र के विधायक महेंद्रपाल मीणा से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में पाँचों गाँवों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल थे, जिनमें सभी शमशान घाटों पर टीन सेट लगवाना तथा कई प्रमुख सड़कों पर CC (सीमेंट कंक्रीट) और डामर रोड बनवाना शामिल था, जैसे…

default-image

जयपुर में वकीलों का हंगामा थमा

जयपुर

अधिवक्ता देवेंद्र मीणा के साथ आदर्श नगर थाने में कथित मारपीट और अभद्रता के विरोध में 6 नवंबर को जयपुर के वकीलों ने एकजुट होकर सड़कों पर प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक चक्काजाम कर दिया। वकीलों के इस हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन को हरकत में आना पड़ा।

1 33 34 35 36 37 213