एसआईओ द्वारा कैरियर गाइडेंस और काउंसिलिंग सेमिनार का आयोजन
बारां,(रॉयल पत्रिका)। स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन (SIO) बारां की जानिब से रविवार 25 मई सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जामिया कौसर स्कूल के हॉल में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 30 से ज़्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रोग्राम में जयपुर से आये मुख्य अतिथि डॉ. शफीक अहमद, कैरियर काउंसलर व दिल्ली से डॉ. खान यासिर ने बच्चों को भविष्य में सही दिशा में जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 10वी, 12वीं और ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों को आगे की विषय, कोर्स व अपना प्रोफेशनल कैरियर चुनने के लिए एक PPT प्रेजेंटेशन दिया। साथ ही बच्चो के सवालो के जवाब दिए।प्रोग्राम कि शुरआत क़ुरआन की आयतों की रौशनी में शिक्षा की महत्वता को बताया साथ ही स्टूडेंट इस्लामिक आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया, राजस्थान बारां इकाई के अध्यक्ष कफील हसीब ने संगठन का परिचय करवाया। अंत मे एसआईओ बारां इकाई के सदस्य समीर अंसारी ने सभी का धन्यवाद अर्पित किया। कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम में विद्यार्थियों की अलावा इलाके के सम्मानीय लोग ओर संगठन के नबील अहमद, लुकमान अहमद, शाह फैसल, राहिल अंसारी आदि भी मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
