हज यात्रा 2026 के फार्म भरने का शिविर कपासन में संपन्न, 21 हाजियों ने आवेदन किए
कपासन, (रॉयल पत्रिका)। भारत सरकार द्वारा आयोजित हज यात्रा 2026 के हज फार्म 7 जुलाई से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे है, इसी क्रम में सोमवार को दीवाना शाह माध्यमिक विद्यालय कपासन में 1 दिवसीय हज फार्म भरने का शिविर लगाया गया। जिसमें 21 हज यात्रा के यात्रियों ने आवेदन किया। जिसमें 10 पुरुष व 11 महिला शामिल है। दरगाह दीवान शाह कपासन के नायब सदर मोहम्मद यासीन खान,सेकेट्री मोहम्मद अब्बास मंसूरी ने भी हज यात्रा 2026 में आवेदन किया। इनके साथ ही शकूर खां सिंधियो का खेड़ा, रिटायर्ड पुलिस कर्मी मुंशी मुहम्मद जी ने भी आवेदन किया। जिला हज खिदमत कमेटी चित्तोड़गढ़ एवम हज खिदमत कमेटी कपासन,हज खिदमत कमेटी निंबाहेड़ा के संयुक्त तत्वाधान में शिविर आयोजित किया गया। हज खिदमत कमेटी कपासन के सय्यद अख्तर अली, याकूब खान पठान, इस्राफील मंसूरी, सय्यद शरीफ अली, यूनुस अंसारी, अकरम मंसूरी, हज खिदमत कमेटी निंबाहेड़ा के सदर मतलूब अजमेरी, सचिव हाजी अख्तर पटेल, अनीस अहमद शेख, इमरान खान, जमील खान भाया बैट्री ने शिविर में शिरकत की और फार्म भरने वाले हाजियों का हज फार्म की कॉपी दी और उनको बधाई दी। हज खिदमत कमेटी कपासन के सय्यद अख्तर अली ने बताया कि इस वर्ष चित्तौड़गढ़ जिले से अभी तक 96 हज फार्म भरे जा चुके है। जिसमें कपासन से 23, चित्तौड़गढ़ 20,निंबाहेड़ा से 15, सावा से 4, बेगू से 10, बांसी से 2, बाड़ी से 2, भदेसर से 2, रावतभाटा से 2, बस्सी से 16 आवेदन भरे जा चुके है। जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। पिछले वर्ष जिले से 48 हज यात्री गए थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
