Loading...

डीपी में आग लगने से जली केबल, हादसे का अंदेशा

Jaipur

Follow us

Share

  • विद्युत विभाग की लापरवाही

फिरोज खान वारसी

झालावाड़, (रॉयल पत्रिका)। जिला परिषद के समीप लगी विद्युत विभाग की डीपी में गत दिनों अचानक आग लग गई यहां अब हादसे का अंदेशा है। उसके बावजूद भी विद्युत विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही विभाग यहां बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। गर्मी के मौसम में आए दिन शहर में आगजनी की घटनाएं होती है। रखरखाव के नाम पर घंटे बिजली काट ली जाती है। लेकिन रखरखाव नहीं हो पाता है। राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अलीम खान ने 19 मई को बताया कि जिला परिषद के पास लगी हुई डीपी में आग लगे हुए कई दिन बीत गए आग लगने से डीपी की केबल क्षतिग्रस्त हो गई। बावजूद विद्युत विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।