Loading...

कन्फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का व्यापारिक संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन 

बारां, (रॉयल पत्रिका)। शहर में रविवार को राष्ट्रीय व्यापारिक संगठन कन्फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का व्यापारिक संवाद एवं सम्मान समारोह शहर के एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित किया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्य्क्ष मनोज ड्रोलिया ने बताया कि बारां-व्यापारिक संवाद एवं सांसद अभिनंदन कार्यक्रम में, कैट राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल दिल्ली चांदनी चौक से सांसद बनने के बाद प्रथम बार बारां आगमन हुआ। दो दिवसीय हाड़ौती प्रवास के तहत बारों में शुभम रिजॉर्ट तेल फैक्ट्री पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें चेयरमैन राजस्थान चैप्टर कैट, सुरेश पाटोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सीए अरविंद गोयल आदि प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में ऑनलाइन मार्केटिंग से मुकाबला, जीएसटी की समस्या समेत आदि व्यापारिक चर्चाए की गई। जिला महामंत्री पराग टोंग्या ने बताया कैट बारां की ओर से एक व्यापारिक संवाद अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों को व्यापारिक समस्याओं, कैट के बारे में संक्षिप्त परिचय, सभी व्यापारिक संगठनों को एकजुट होकर काम करने समेत आदि विषय पर बातचीत की गई। जिलाध्यक्ष राधेश्याम गर्ग ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। विष्णु गुप्ता नेशनल गवर्निंग कॉउन्सिल सदस्य ने बताया कि प्रवीण खंडेलवाल के बारां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने पत्रकार वार्ता की गई फिर जिले भर से आए 500 से अधिक व्यापारियों के साथ व्यापारिक संवाद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि यह वर्ष कैट व्यापारिक सम्मान वर्ष के रूप में मना रहा है साथ ही कैट व्यापारिक हित में एक देश एक चुनाव को समर्थन करता है

साथ ही विकसित भारत बनाया जाए एवं सभी सरकार मिशन मोड़ में काम कर रही है। देश मे प्रधानमंत्री जी के विज़न को देखते हुए हम कार्य कर रहे है।उन्होंने व्यापारिक संवाद में व्यापारियों की समस्याओं को सुना एवम अन्य विषयों पर चर्चा की। मंच संचालन नीरज जैन ने किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी अशोक माहेश्वरी, अनिल मूंदड़ा, हेमंत प्रभाकर, कैलाश लखानी, अशोक भारद्वाज, राजीव मालिक, इस्मीता ओझा, श्रीमती वेणु गोपाल, विधायक राधेश्याम बैरवा, सुमन ड्रोलिया प्रभारी कोटा उदयपुर संभाग महिला प्रभारी, मनोज मारू कोटा संभाग प्रभारी कैट, हितेश सोनी नगर महामंत्री कैट, सुरेश गोयल नगर अध्य्क्ष कैट, राकेश जैन प्रदेश संभाग सचिव कैट, राकेश सेठी, मनोज बाठला, रमेश गेरा जिला कोषाध्यक्ष, धीरज मित्तल, प्रवक्ता बृजमोहन मेहता, धीरज हल्दिया, विष्णु साबू, हरिओम अग्रवाल, जिग्निशा पतिरा सचिव महिला विंग, चंदा ठाकुरिया, चारु गुप्ता, ललिता टोंगया, अनिता सेठी, मंजू गोयल, रजनी मित्तल, सुनीला अग्रवाल, लवली खंडेलवाल, त्रिलोक सोनी, राकेश सेठी, माजिद सलीम, मनीष लश्करी, आशीष गालव, प्रदीप मारू, सुरेंद्र गुप्ता, भीम चौधरी, महेश नागर, महेंद्र गोयल, हरिमोहन गोयल, ऋषि विजय ,गुणवंत पटौदी,दिनेश गर्ग, अम्बिका शर्मा, राजकुमार खिंची, राजीव अग्रवाल, मुरारी राठौर, रवि अग्रवाल, जय पतिरा, आशीष गालव, धीरज तिवारी, आदित्य जैन, पंकज ड्रोलिया, निशांत सेठी, पप्पू पटौदी, कमल झालावाड़ी, विनय जालान, मोहित गोयल, यश गोयल, प्रकाश मेहता, गिरीश त्यागी, त्रिवेद गोयल, अमित जैन, प्रदीप बंसल, अखिलेश मंगल, अरुण गर्ग समेत कई कस्बों से सदस्य पहुंचे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।