Loading...

व्यापार मंडल एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। पुराने शहर, सिनेमा गली के सामने शहर के निवासी अब्दुल अजीज पुत्र अब्दुल लतीफ की सांड के हमले के कारण मौत हो गई थी। जिसको लेकर व्यापार मंडल एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने मृतक अब्दुल अजीज के बेसहारा परिवार को आर्थिक सहायता एवं रोजगार दिलवाने ओर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाकर कार्यवाही करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मौजूद शहर क़ाज़ी निसार उल्लाह व अब्दुल सईद ने बताया कि विगत 19 तारीख को शहर सिनेमा गली के सामने से अपने घर जा रहैं अब्दुल अजीज पर एक आवारा सांड ने हमला कर दिया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।उन्होंने बताया कि हमले के बाद घायल अब्दुल अजीज को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर अवस्था होने के कारण चिकित्सकों ने घायल अब्दुल अजीज को जयपुर रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान अब्दुल अजीज की मृत्यु हो गई।उन्होंने कहा कि मृतक के चार बच्चे हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहै हैं। घर में कमाने वाला एक मात्र व्यक्ति था जो सांड के हमले से मर गया। ऐसे में परिवार पर पालन पोषण करना मुश्किल हो गया। जिसको लेकर व्यापार मंडल एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर सुभम चौधरी को ज्ञापन सौंपा और सांड के हमले में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता एवं उचित रोजगार दिलवाने एवं इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। शहर के व्यापारियों का कहना है कि शहर में आए दिन आवारा जानवरों के द्वारा घायल करने की घटनाएं होती रहती है। शहर के बाजारों व आम रास्तों पर आवारा पशु घूमते नजर आते हैं। ऐसे में नगर परिषद द्वारा भी जिम्मेदारी से कोई कार्य नहीं किया जा रहा जो एक चिंता का विषय है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि नगर परिषद द्वारा आवारा जानवरों की देखभाल के लिए शहर से बाहर उचित प्रबंध करें। जिससे आमजन की परेशानी कम हो सके और ऐसी घटना भविष्य में घटित ना हो सके। ज्ञापन में मुख्य मांग मृतक अब्दुल अजीज के परिवार को 30 लाख का आर्थिक मुआवजा एवं एक बच्चे को सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग की गई है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।