राज्य में निकली होमगार्ड की बंपर भर्ती, 7वीं पास भी भर सकते हैं फॉर्म, इतनी मांगी है हाइट
अगर आप 7वीं 10वीं पास हैं, तो आप होमगार्ड की नौकरी ले सकते हैं। जी हां, झारखंड में होमगार्ड की बड़ी भर्ती निकली है। 1614 पदों पर होमगार्ड की इस भर्ती का विज्ञापन भी जारी हो गया है। हालांकि इस वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया जून में शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 जून से 30 जून 2025 तक होमगार्ड के लिए फॉर्म भर सकेंगे। यानी 15 दिन तक राज्य गृह रक्षा वाहिनी के द्वारा आवेदन स्वीकार किए होंगे।
पद की डिटेल्स
झारखंड होमगार्ड की इस नई भर्ती 2025 में गृह रक्षकों के पदों पर शहरी और ग्रामई के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र जमा करने होंगे। वैकेंसी की डिटेल्स आप नीचे टेबल से देख सकते हैं।
| पद का नाम | वैकेंसी |
| ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए वैकेंसी | 1276 |
| शहरी गह रक्षकों के लिए वैकेंसी | 338 |
| कुल वैकेंसी | 1614 |
ग्रामीण होमगार्ड की भर्ती कांके, रातु, चान्हो, माण्डर, लापुंग, बुढमू, बेड़ो, नामकुम, अनगढ़ा, सिल्ली, खलारी, नगड़ी, इटकी, राहे, बुण्डू, सोनाहातु, तमाड़, ओरमांझी के लिए हैं। महिला पुरुष दोनों अभ्यर्थी होमगार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण होमगार्ड वैकेंसी में महिलाओं की 635 और शहरी में 169 वैकेंसी हैं।
योग्यता :
रांची होमगार्ड की लेटेस्ट भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों हेतु योग्यता शहरी और ग्रामीण स्तर पर निर्धारित की गई है। ग्रामीण होमगार्ड के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम 7वीं पास एंव उच्चतर संबंधित पढ़ाई की होनी चाहिए। वहीं शहरी होमगार्ड के लिए अभ्यर्थियों का न्यूनतम मैट्रिक पास होना चाहिए। इसके अलावा फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी को रांची के उस प्रखण्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए। जहां से वो आवेदन कर रहा है। योग्यता संबंधित यह जानकारी अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं। डाउनलोड करें-
Jharkhand Home Guard Recruitment 2025 Official Notification Download PDF
एज लिमिट
- आयुसीमा- होमगार्ड बनने के लिए उम्मीदवारों की एज लिमिट 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। जन्मतिथ से संबंधित डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन आवेदन पोर्ट्ल पर अपलोड करने होंगे।
- हाइट- पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 162 सेमी होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी अभ्यर्थियों की हाइट 157 सेमी भी मान्य होगी। वहीं सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों की हाइट 148 सेमी होनी चाहिए।
- सीना-पुरुष अभ्यर्थियों का सीना 79 सेमी होना चाहिए। वहीं एससी/एसटी अभ्यर्थियों का सीना 76 सेमी भी स्वीकार होगा।
- दौड़- 1 मील की दौड़ 5 मिनट में पूरी होनी चाहिए। इसके अंक मिलेंगे। वहीं महिला उम्मीदवारो को 1 मील की दौड़ के लिए 8 मिनट का समय मिलेगा। 8 मिनट या पहले दौड़ पूरी करने वाले उम्मीदवारों को 20 अंक और 8 मिनट से 10 मिनट तक का समय लेने वाले उम्मीदवारों को 10 अंक मिलेंगे। 10 मिनट से ज्यादा समय लेने वाले अभ्यर्थी अयोग्य हो जाएंगे।
- चयन प्रक्रिया- शारीरिक दक्षता परीक्षा, हिन्दी लेखन, तकनीकी दक्षता परीक्षा (सिर्फ शहरी अभ्यर्थियों के लिए) के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।
- आवेदन शुल्क- 200 रुपये
बता दें कि इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी NIC Ranchi के द्वारा उपलब्ध कराए गए पोर्टल rporalhg.egovran.in पर ही ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं होंगे। बता दें कि नोटिफिकेशन यह बताया गया है कि यह कोई वैतनिक सरकारी नौकरी या आजीविका का माध्यम नहीं है। अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
