Loading...

शहर में शोभायात्रा तथा प्रवचन रख कर मनाई बुद्ध की त्रिविध बैसाख पूर्णिमा

Jaipur

Follow us

Share

भरतपुर (रॉयल पत्रिका)। तथागत बुद्ध की त्रिविध बैसाख पूर्णिमा जयंती महोत्सव के रूप में प्रज्ञा बुद्ध विहार, विकास नगर के बैनर तले धम्माचारी श्रवणवीर के नेतृत्व में सुबह सर्कुलर रोड पर शोभायात्रा निकाल कर तथा प्रज्ञा बुद्ध विहार में धम्म प्रवचन देकर मनाई गई। शोभायात्रा बुद्ध विहार विकास नगर से प्रारंभ होकर सूरजपोल चौराहा पहुंची, जहां अम्बेडकर भवन विकास समिति सूरजपोल द्वारा झांकी का स्वागत तथा जलपान मन्नू भगत व बृजलाल सहित टीम द्वारा किया गया। इसके बाद सौगरिया मोहल्ला में अम्बेडकर भवन विकास समिति द्वारा झांकी का स्वागत तथा जलपान का आयोजन जगदीश बैद्य, हरीश मंत्री, हरिसिंह बाबू, बच्चू सिंह, लोकेश व टीम द्वारा किया गया। सिद्धार्थ नगर में दीपक कुमार सूर्या, जीतेन्द्र जाटव, रविंदर सिंह कर्दम, कृष्णा, सोनू, सत्यपाल, रोहित व टीम द्वारा झांकी का स्वागत, जलपान तथा अल्पाहार कराया गया। द अम्बेडकर रॉयल क्लब भरतपुर द्वारा काली की बगीची पर वीरेंद्र सिंह, दिनेश, सुगन चंद तोसावड़ा, जोगेंद्र सोनी, दरब सिंह, संजीव ताहर, गब्बर सिंह, योगेंद्र सिंह, अखिलेश, गजबीर व टीम द्वारा झांकी का स्वागत, जलपान व अल्पाहार का वितरण किया गया।

प्रबुद्ध बहुजन मेत्री संघ भरतपुर द्वारा चौधरी मैरिज होम पर डॉ. राजाराम, बबीता बौद्ध, लाल सिंह, भीम सिंह कर्दम, कमल सिंह भांडोर, लेखराज, कन्हैया, दीपचंद व टीम द्वारा झांकी का स्वागत, जलपान व अल्पाहार का आयोजन किया गया।

अंबेडकर विकास समिति विजय नगर द्वारा हीरादास सर्किल पर पूरन सिंह, श्रीलाल निमेष, रामसिंह पटवारी, मान सिंह, विजय सिंह, सन्तोष कुमार, नरेश राठी, मनोज तामेश, देवीराम तराना, प्रेम सिंह आजाद, घनश्याम व टीम द्वारा झांकी का स्वागत किया गया।

भीम भारत युवा संगठन, जसवंत नगर द्वारा हीरादास चौराया पर ओ.पी. शेखर, जितेन्द्र सिकरवार अध्यक्ष, सुनील बंशीवाल, मनीष कुमार व टीम द्वारा झांकी का स्वागत व जलपान वितरण किया गया।

अंबेडकर संघ बड़ा मोहल्ला द्वारा कुम्हेर गेट चौराया पर रमन लाल ठेकेदार, राहुल कुमार, बृजलाल, सिकंदर, धारा सिंह, गया प्रसाद, महेश, जोती व टीम द्वारा झांकी का स्वागत व अल्पाहार वितरण किया गया।

डॉ. अंबेडकर नर्सेज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आरबीएम हॉस्पिटल पर भंवर सिंह सागर जिला अध्यक्ष, अरविंद, कपूर चंद, महेन्द्र सिंह, लाखन सिंह, शीला सागर, राधा, प्रियंका, रामा, प्रतिमा रश्मि व टीम द्वारा झांकी का स्वागत व बूंदी का वितरण किया गया।

संवैधानिक जन चेतना एवं विकास समिति वसंत विहार द्वारा बसंत विहार पर झांकी का स्वागत, जलपान व अल्पाहार वितरण सी.बी. सिंह, रामफूल, मोहन लाल, मोहन सिंह, डॉ. रीठा, तेजपाल, सोहन सिंह, भीम सिंह, पुष्कर सिंह, दयाचंद, बृजलाल, विजय सिंह, बच्चू सिंह व टीम द्वारा किया गया। रमा देवी के नेतृत्व में कई दर्जन महिलाओं ने शोभायात्रा में भाग लिया। महोत्सव कार्यक्रम में सतीश स्टोन, विजय सिंह, तेज सिंह, बीरेंद्र सिंह, पोखन सिंह, महेन्द्र सिंह, भूदेव मथुरिया, बृजलाल परनामी, पूरन सिंह, परसादी लाल, कपूर चंद वर्मा, बहादुर सिंह, धारा सिंह, प्रेम सिंह पटवारी, मंजू देवी, सुनील कुमार, अमर सिंह न बीजा, प्रेम सिंह कैन, कुंवर चंद, रामकुमार, गिर्राज सिंह, महाराज सिंह, सुभय सिंह, वेदप्रकाश, रंजीत सिंह, किशोर लुहासिया, रवि सागर, प्रेम सिंह अंबेश, दिगम्बर, मुकेश कुमार पिप्पल, ज्ञान सिंह, राम खिलाड़ी, विजय सिंह हथेनी, मोहन सिंह, पूरन सिंह सहित सैकड़ों उपासक-उपासिकाओं ने भाग लिया। महोत्सव का समापन पायस वितरण के साथ किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।