Loading...

विभागीय कार्यों व योजनाओं में प्रगति लाये -एडीएम डॉ. सिंह

पाली

Follow us

Share

पाली (रॉयल पत्रिका)। जिला कलक्टर एलएन मंत्री के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में एडीएम डॉ. सिंह ने सभी विभागों के विभागीय कामों योजनाओं व की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने फलैगशिप योजनाओं में जिन विभागों की योजनाएं शामिल है जिनमें ऊर्जा विभाग में कुसुम योजना के बारे में 33 केवीएस, लाडो प्रोत्साहन योजना में लाभान्वितों के, कृषि व बागवानी में तारबंदी फार्म पौंड आदि में विभिन्न प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृतियां, फर्टीलाईजर की स्थिति के बारे में ग्रीन हाउस, ड्रीप योजना, शहरी व ग्रामीण सेवा शिविरों के बारे मे जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। इसी प्रकार उन्होंने नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री स्वनिधी योजना, उद्योग में विश्वकर्मा व राइजिंग राजस्थान, पीएचईडी में जल जीवन मिशन, चिकित्सा व सार्वजनिक निर्माण विभाग, वन, शिक्षा मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान योजना, जल संसाधन की प्रगति के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने सामान्य दिनों के कामकाज के बारे में पानी, बिजली, सड़क अन्य विभागों के कामों के बारे में निर्देश दिये। इसी प्रकार सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा कर उनके निस्तारण के लिये निर्देश दिये। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ. पूजा सक्सेना, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।