Loading...

सुकेत कस्बे में वन वर्ड एजुकेशनल में बुक हैवान लाइब्रेरी का शुभारंभ

सुकेत

Follow us

Share

सुकेत (रॉयल पत्रिका)। सुकेत में वन वर्ड एजुकेशन की शाखा बुक हेवन लाइब्रेरी का शुभारंभ राजस्थान सरकार में स्कूल शिक्षा, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री के द्वारा किया गया। लाइब्रेरी के डायरेक्ट रघुवीर सिंह भदौरिया व लाइब्रेरी संचालक अमन टेलर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लाइब्रेरी का खुलना विकास का एक द्योतक है। अब आसपास के छात्र-छात्राएं अपने भविष्य बनाने को लेकर लाइब्रेरी का इस्तेमाल करेंगे और जीवन में आगे बढ़ेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने उद्बोधन में कहा कि लाइब्रेरी न सिर्फ एक लाइब्रेरी है, बल्कि छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई से लेकर नौकरी-पैशा के लिए भी अंत्यत आवश्यक है सुकेत कस्बे में यह लाइब्रेरी का खुलना शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छी पहल है। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य धीरज सिंह सिसोदिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र व्यास, पूर्व उपप्रधान सुनील गौतम भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री विकास चौहान, पूर्व उपप्रधान ललित गुप्ता, विद्यालय संचालिका चंचल बाला कुमावत, कम्प्यूटर सेंटर शिक्षिका परवीन अंसारी, शीनम बी, रायसिंह भदौरिया, नंदकिशोर टेलर, आशीष प्रजापति, अभय सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।