Loading...

गीतांजली हॉस्पिटल में हुआ देहदान

Jaipur

Follow us

Share

उदयपुर(रॉयल पत्रिका)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर में भगवती लाल जी सा पोरवाल तोतावत का संथारापूर्वक देहदान किया गया। गीतांजली हॉस्पिटल इस महान कार्य और सेवा भावना को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। भगवती लाल जी के पुत्र गीतांजली हॉस्पिटल में कार्यरत अंकित पोरवाल (जीएम फार्मेसी) व उनके परिवार की इच्छा से देहदान किया गया| अंकित ने बताया कि  उनके पिताजी का मानना था कि जीते जी तो सब काम आ जाते हैं परन्तु यदि मरने के बाद भी देह काम आ सके और जिससे भावी डॉक्टर्स अनुसन्धान कर सकें और समाज को अच्छे डॉक्टर मिले इसके लिए ये सोच रखना बहुत आवश्यक है और हमारी ज़िम्मेदारी भी| इस अवसर पर एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल, सीईओ श्री ऋषि कपूर, सीऍफ़ओ श्री रोशन जैन, सीएचआरओ डॉ राजीव पंड्या, डीजीएम सेल्स एंड मार्केटिंग श्री कल्पेश चंद रजबार, श्री विनोद शर्मा, श्रीअमित बंसल,  श्री सुनील वर्मा,  श्री नारायण अग्रवाल, श्री अर्जुन जोशी सहित गीतांजली यूनिवर्सिटी के फैकल्टी और देहदानकर्ता के परिवारजन उपस्थित रहे और सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।