Loading...

मिल्लत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान, आंखों के लैंस प्रत्यारोपण तथा विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन 

कोटा, (रॉयल पत्रिका)।  रविवार को मिल्लत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा MCT क्लीनिक व डायग्नोस्टिक सेंटर विज्ञान नगर, कोटा में आंखों के लैंस प्रत्यारोपण, रक्तदान तथा मेडिकल कैंप आयोजित किया गया।  ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी हाजी हयात खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केंद्र पर 195 लोगों की आंखों की जांच की गई जिसमें से 22 लोगों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया जिनका आँखों का ऑपरेशन जिला अंधता निवारण समिति कोटा के सहयोग से डॉक्टर सुधीर गुप्ता द्वारा लैंस प्रत्यारोपण किया गया । ट्रस्ट द्वारा सभी मरीजों को आंखों के नंबर के चश्मे, काले चश्मे परामर्श उपरांत दवाईयाँ निशुल्क वितरित की गईl रक्तदान शिविर मे 45 यूनिट रक्तदान किया गया। साथ ही सभी रक्तदाताओं को ट्रस्ट की तरफ से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मेडिकल शिविर में 320 लोगों को विभिन्न बीमारियों का परामर्श, सभी तरह की जांच व निशुल्क दवाइयां दी गई।

शिविर में कोटा बूँदी बारां, झालवाड़ तमाम हाड़ोती से आए पेशेंटो ने अपनी आँखे चैक कराई l चेयरमैन हाजी खलील अहमद कुरैशी ने सहयोग देने के लिए जिला अंधता निवारण समिति कोटा हेल्पिंग हैंड समिति, सुधा मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक सेंटर कोटा तथा अपनी सेवाएं देने के लिए वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर एन डी पठान, डॉ. अमरीन पठान, डॉक्टर अशत इजान, डॉक्टर अकील खान, सर्जन डॉक्टर आमिर पठान, डेंटल चिकित्सक डॉक्टर अल्फा सैयद, वरिष्ठ सर्जन अरुण समर, महिला रोग चिकित्सक डॉक्टर अमीना खान, डॉक्टर सिम्मी अनवर, इलेक्ट्रो एक्युपंचर थेरेपी डॉक्टर समद खान, फिजियोथेरेपिस्ट् डॉक्टर फातिमा खान आदि का आभार व्यक्त किया। अंत में शिविर संयोजक सलीम अब्बासी ने शिविर में सेवा देने के लिए समस्त नर्सिंग स्टॉफ, मेडिकल टीम, एम आर टीम, व सभी सहयोग करने वाले ट्रस्टी हजरात जिनमें मुख्य रूप से राशिद खान, आमिर नवाब, इमाम मंसूरी, निसार अहमद, लईक अहमद, असलम रोमी, अशफाक मंसूरी, नजमा यूसूफी, श्रीमान जैन साहब, जावेद खान, मुशताक अहमद, फजलु रेहमान, इमरान अंसारी, सिराज अंसारी, अनवर अंसारी जाकिर इंजीनियर मुख़्तार अंसारी, रशिदुद्दीन, अबरार अहमद, शाहिद भाई ई मित्र, मोहिउद्दीन, तरन्नुम नाज़, शोरीना एडवोकेट, हिना हॉस्पिटल मैनेजमेंट प्रभारी जनाब जाकिर आसफी तथा शिविर में पधारे विशिष्ट मेहमानों में सुधा हॉस्पिटल के डारेक्टर R K अग्रवाल, जफर भाई ठेकेदार , समाज सेवी नियाज अहमद निक्कू, इशाक मामू, हेल्पिंग हेंड सोसाइटी  के अफरोज खान, मेहफूज कचारा, पार्षद कपिल शर्मा, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष प्रेम लाहोरिया, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लजोन्टी बीरवाल, समाज सेविका गजाला खान, रेखा लखेरा, संजय त्रिपाठी, प्रतिभा दीक्षित, रईस कादरी, शफीउल्लाह भाई असलम भाई एंवम बाहर से आने वाले सभी मेहमानों का शुक्रीया अदा किया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।