परिसीमन को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
फिरोज खांन वारसी-
झालावाड़, (रॉयल पत्रिका)। भवानीमंडी पगारिया परिसीमन को लेकर भवानीमंडी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से ग्राम बोरखेड़ी (वीरान गांव) को नवीन ग्राम पंचायत जीजनी में शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया है जो कि हम समस्त ग्राम वासीयों के अधिकारों का हनन है किया जा रहा है क्योकि बोरखेड़ी की समस्त जमीन पगारिया गांव के -किसानों की है। एवं ग्राम बोरखेड़ी हमारे गांव पगारिया एवं भीमनी के मध्य पड़ती है जिससे हमारे दोनो गांवों के पशु चरते है एवं अन्य कार्यों में काम आती है भवानीमंडी ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार ने 28 मार्च को बताया कि ग्राम बोरखेड़ी एक वीरान गांव है। इसमें आबादी नहीं रहती है। इस गांव बोरखेड़ी में समस्त काश्तकार पगारिया की 526 बीचा से ज्यादा जमीन है। राजनीतिक द्वेषता के कारण ग्राम राजपुरा को नवीन ग्राम पंचायत जीजनी में जोड़ने के लिए ये बोरखेड़ी गांव को शामिल किया जा रहा है। जबकि जीजनी से राजपुरा की दूरी 10 किमी है। जबकि ग्राम राजपुरा की सीमा ग्रामपंचायत गुराड़िया कलां से जुड़ी है।इस ग्राम बोरखेडी का प्रस्ताव खारिज करवायें एवं बोरखेड़ी ग्राम पंचायत पगारिया में ही शामिल रहे इसी को लेकर भवानीमंडी ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया की प्रस्ताव खारिज नहीं किया तो विरोध किया जाएगा जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
