Loading...

गैर निर्वाचन संबंधी कार्यों का बीएलओ ने किया बहिष्कार

Jaipur

Follow us

Share

बारां, (रॉयल पत्रिका)। खाद्य सुरक्षा के आवेदनों के निस्तारण करने हेतु आदेश पारित कर उपखंड अधिकारी द्वारा बीएलओ को नियुक्त किया गया तथा उपखंड अधिकारी बाराँ की अध्यक्षता में पंचायत समिति बाराँ के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर शाम 4 बजे एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में उपस्थित सभी बी.एल.ओ. ने उक्त कार्य का बहिष्कार कर दिया। बीएलओ हिम्मत सिंह गौड़ का कहना है कि यह कार्य हमारा नहीं है इस संबंध में बीएलओ संघर्ष समिति ने उपखंड अधिकारी बाराँ को ज्ञापन दिया हालांकि पूर्व में भी बीएलओ संघर्ष समिति ने शहरी क्षेत्र में श्रम निर्माण विभाग की योजनाओं को सत्यापित करने के लिए लगाए जाने पर भी कार्य का बहिष्कार किया था तथा उपखंड अधिकारी व जिला कलेक्टर को ज्ञापन दे चुके हैं बीएलओ मोहम्मद आबिद देशवाली का कहना है कि वह सभी निर्वाचन संबंधित एवं राष्ट्रीय कार्य को पूर्ण निष्ठा से करते आ रहे हैं लेकिन वह कोई भी गैर निर्वाचन संबंधित कार्य नहीं करेंगे अभी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा भी चल रही ओर परीक्षा परिणाम भी तैयार करना हे। विरोध करने वालों में बीएलओ संघर्ष समिति के सदस्य हंसराज गॉड, महेंद्र सिंह, मुरली मीणा, जफीर अहमद, नीरज सिंह, भानु सिंह, हेमंत कश्यप, राजेंद्र गौड़, नरेंद्र यादव, जगदीश मीणा, वसीम अकरम, महेश भारद्वाज, हितेश पारेता, सख़ावत हुसैन, लोकेश शर्मा, प्रेम नारायण नागर, आशीष वैष्णव, गिर्राज गॉड सहित बड़ी संख्या में बीएलओ उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।