Loading...

सवाई माधोपुर में वक्फ सुधार पर भाजपा की जिला कार्यशाला

jaipur

Follow us

Share

  • हमीद खान बोले—वक्फ का सही उपयोग ज़रूरी, हर वर्ग को मिलेगा हक

जयपुर/सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। भारतीय जनता पार्टी के वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत 19 अप्रैल को सवाई माधोपुर जिले में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में अभियान के सह संयोजक एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती उपस्थित रहे। हमीद खान मेवाती ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित में उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर वक्फ सुधार के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु संकल्पित है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भरत मथुरिया, मोर्चा के प्रदेश मंत्री उमर गद्दी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्य गणमान्य उपस्थितजनों में मेहनाज पटेल, हाजी सरताज, मोहम्मद इरशाद और जावेद खान शामिल रहे। कार्यशाला के दौरान वक्फ बोर्ड से संबंधित नियमों, संपत्ति प्रबंधन और उनके सही उपयोग की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही, स्थानीय कार्यकर्ताओं को इस अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सुधार लाना, भ्रष्टाचार को समाप्त करना और समुदायों के बीच जागरूकता बढ़ाना रहा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।