भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर काम करती है – हमीद मेवाती
-
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अजमेर संभाग की बैठक सम्पन्न
-
प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती का हुआ भव्य स्वागत
-
पंचायत राज चुनावों में अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व पर जोर
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, अजमेर संभाग की ‘अल्पसंख्यक स्नेह संवाद’ कार्यक्रम बैठक भाजपा कार्यालय, अजमेर में आयोजित की गई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पुनः प्रदेशाध्यक्ष बनने के पश्चात हमीद खान मेवाती के पहली बार अजमेर आगमन पर यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने अजमेर संभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मेवाती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की रीति-नीति पर कार्य करती है।
पंचायत राज चुनावों की तैयारी
हमीद मेवाती ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि आगामी पंचायत राज चुनावों में अधिक से अधिक अल्पसंख्यक समाज को भाजपा से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पंचायत राज चुनावों में अल्पसंख्यक समाज को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व दिलाने हेतु पार्टी से टिकट दिए जाने की मांग को संगठन के माध्यम से मजबूती से रखा जाएगा।
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
अजमेर आगमन पर घूघरा स्थित कार्यालय पर अजमेर देहात के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा के नेतृत्व में मेवाती का भव्य स्वागत किया गया।
इसके पश्चात भाजपा कार्यालय, अजमेर में शहर अध्यक्ष शफीक खान के नेतृत्व में 51 किलो की पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। इसके बाद दिल्ली गेट पर अमान खान के नेतृत्व में माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
दरगाह शरीफ में की जियारत
बैठक और स्वागत समारोह के पश्चात नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मेवाती दरगाह शरीफ जियारत हेतु पहुंचे, जहां पूर्व वक्फ बोर्ड चेयरमैन अतीक अहमद खान के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत मेवाती ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ आस्ताना शरीफ में चादर एवं फूल पेश कर देश में अमन-चैन, भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की दुआ की।
इस अवसर पर ये रहे उपस्थित: प्रदेश उपाध्यक्ष अय्यूब खान, जंग बहादुर पठान, प्रदेश मंत्री कासिम राठौड़, विकार खान, हमीद शेख, जावेद खान, सह-संयोजक नवाब कुरैशी, शाहुल हमीद, रज्जाक खान, अय्यूब ऊटड़ा, बहादुर खान ऊटड़ा, जमील कुरैशी सहित अजमेर संभाग के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
