भाजपा के विधायक, मंत्री अपनी जबान पर लगाम लगाकर दे बयान: खुराना
बारां, (रॉयल पत्रिका)। हिन्दू जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा पदाधिकारी अपने विधायक और मंत्रीगण को जबान पर लगाने के लिए कहे। हाल ही में तिरंगे से नाक पूंछते हुए विधायक बालमुकंद तिरंगे का अपमान करते हुए नजर आ रहे है। कुछ भाजपा के सदस्य चेयरमैन कमल रघुवंशी शादी मंडलों पर जाते हुए अश्लील हरकत करते नजर आए। डिप्टी सीएम मध्यप्रदेश जगदीश देवडा ने कहा कि सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक दे रही हैं। विजया शाह मध्यप्रदेश के मंत्री ने कर्नल सूफिया को आतंकवादियों की बहन बताया। यह बहुत ही शर्मनाक घटना है। खुराना ने कहा कि जबकि सेना अपनी जान की परवाह न करते हुए देश की सुरक्षा के लिए हर समय खडी रहती है। वहीं भाजपा के आला अधिकारी राजनीति कि रोटियां सेंकने के लिए लगे हुए हैं। खुराना ने इस बात की कडे शब्दों में गहरी निंदा की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
