Loading...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रतिनिधि मंडल ने अजमेर में अल्पसंख्यक मामला केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद अली पठान

चूरू(रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय से‌ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य अजमेर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रसिद्ध सूफ़ी ख्वाजा मुइनुदीन चिश्ती के 813वे उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह के लिए चादर भिजवाई गई। इस चादर को दरगाह पर अल्पसंख्यक मामला के मंत्री किरण रिजिजू ने अजमेर आकर चढाई। यह चादर देश में अमन सादगी और एकता का प्रतीक है। भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की गहरी आस्था दर्शाती है। अजमेर शरीफ में चूरू से एक प्रतिनिधि मण्डल जो पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व चूरू विधायक हरलाल सहारण की अनुशंषा पर केंद्रीय मंत्री से मिलकर अल्पसंख्यक समाज से जुड़ी योजनाओं के संबंध में ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन के माध्यम से अंकित किया गया कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष अल्पसंख्यक विद्यार्थियों व अन्य उच्च कक्षाओं के साथ एक से आठवी तक अल्पसंख्यक छात्रवृति दी जा रही थी, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2022 से 2023 के विद्यार्थियों के लिए फॉर्म ऑनलाईन भरवा दिये गये थे। लेकिन अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा 1 से 8 तक के फार्म निरस्त कर दिये गये थे, जो वर्तमान में पे पोस्ट मैट्रिक व प्री मैट्रिक छात्रवृति बंद कर दी गई। पिछले दो वर्ष से पूर्ण रूप से यह छात्रवृति तथा कक्षा नौ से बारह तक के छात्रों को मिलने वाली पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति बजट में आधारित है और हर वर्ष नियमित रूप से मिलती नहीं हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के पत्र के माध्यम से किरण रिजिजू को अवगत करवाकर पुनः चालू करवाने का आग्रह किया। अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के हित को देखते हुए पुनः छात्रवृति चालू करवाये जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया और केन्द्रीय मंत्री ने इस संबंध में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इसी क्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष द्वारा 2016-17 प्रधानमंत्री जन विकास योजना के अन्तर्गत चूरू तहसील को अल्पसंख्यक ज़ोन घोषित करवाया था। जिसपर चूरू विधायक हरलाल सहारण ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को अपने पत्र के माध्यम से पूर्व प्रधानमत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पूर्व राष्ट्रपति मिसाईमैन अब्दुल कलाम की मूर्ति व सौन्दर्य मार्ग बनाकर हम चूरू की एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं। सरदारशहर व रतनगढ़ के लिए चूरू से जो मार्ग निकलता है जिसे अल्पसंख्यक ज़ोन में शामिल कर सौन्दर्य के लिए बजट आवंटित करने की मांग की। पत्र के माध्यम से सरदारशहर व रतनगढ़ मार्ग पर दोनों महापुरुषों की मूर्ति लगाकर सौन्दर्यकरण के लिए केंद्रीय मंत्री को विधायक हरलाल सहारण ने अवगत करवाया। प्रतिनिधि मण्डल में मिलने वाले अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान, जिला संयोजक हाजी शरीफ सोलंकी, शहर मण्डल अध्यक्ष बाबूभाई टेलर, समीर भाटी, मेहरदीन सिक्का आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे और हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ‌अजमेरी की दरगाह पर चादर चढ़ाकर अमन चैन की दुआ की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।