Loading...

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती आयोजित

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर सिविल लाइन में स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बाबा साहब की जयंती मनाई गई। उसके बाद में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता, जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फूल अर्पित किया एवं उनको नमन किया उसके बाद में सवाई माधोपुर सांसद हरीश मीणा ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्जित कर उनको नमन किया, कार्यक्रम में लईक अहमद (सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राजस्थान) ने शिरकत की। बाद में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश पहाड़िया के कार्यालय का उद्घाटन किया। मलारना डूंगर में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की। बाबा साहब का जीवन साहस और हर कठिनाई में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। बाबा साहेब के विचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। स्थापना की जयंती के अवसर पर राजेश पड़िया, सतीश श्रीवास्तव, सोनिका शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, संजय गौतम, पार्षद अब्दुल गफूर, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल वर्धमान, नगर अध्यक्ष मोहन मंगल, उपाध्यक्ष महेश चंदेल, प्यारेलाल शर्मा, बृजमोहन सिसोदिया, लक्ष्मी कुमार, शर्मा लक्ष्मी, चंद बैरवा जावेद खान एस टी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बंशीलाल मीणा रामजीलाल बेरवा कई कार्यकर्ता मौजूद थे

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।