सुनेल पुलिस थाने की बड़ी कार्यवाही
फिरोज खान वारसी
झालावाड़, (रॉयल पत्रिका)। सलोतिया रोड़ पाउखेडी के आगे नहर के पास से विष्णु सिंह सुनेल थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा अवैध मादक पदार्थ अफीम निर्मित डोडा चूरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने 4 मई को बताया कि अवैध कार्यों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ चलाये गये अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा व वृताधिकारी वृत्त पिड़ावा सुनील कुमार आरपीएस पुलिस उप अधीक्षक के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी विष्णु सिंह पुलिस थाना सुनेल ने सलोतिया रोड पाउखेडी के आगे नहर के पास नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थ के दस प्लास्टिक के कट्टों सहित लालूखेडी निवासी 30 वर्षीय मुल्ज़िम सलाम शाह पुत्र सलीम शाह जाति मुसलमान को गिरफ्तार किया गया । दस कट्टो का वजन 1 क्विंटल 75 किलोग्राम बताया गया है । इस दौरान RJ 32 GE 0553 नम्बर का कंटेनर ट्रक भी जप्त किया गया है। जानकारी के अनुसार अवैध मादक पदार्थ अफीम निर्मित डोडा चूरा की अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रूपये है तथा ट्रक की अनुमानित कीमत 50 लाख रूपये बताई गई है । अब पुलिस द्वारा मुल्ज़िम से अवैध मादक पदार्थ तस्करी के सम्बन्ध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है तथा तस्करी के रैकेट में शामिल अन्य तस्करों के सम्बन्ध में डोडा चूरा लाने, ले जाने व खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान कर घटना में लिप्त अन्य तस्करों के सम्बन्ध में जल्द खुलासा कर विधि अनुसार कार्यवाही की बात कही जा रही है। इस दौरान टीम में विष्णुसिंह उ. नि. थानाधिकारी थाना सुनेल, हरिसिंह एएसआई सत्यनारायण हैड कानि. दुष्यंत हैड कानि. रहे । वहीं बनवारी गौतम हैड कानि. ओमसिंह कानि. महेन्द्र पाल कानि. कैलाशचंद कानि. प्रेमराज कानि. जुगल किशोर कानि. बृजपाल कानि. वृत कार्यालय पिडावा की विशेष भूमिका रही ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
