Loading...

भामाशाह कुड़ी ने देवबक्स की ढाणी,टोडी को कम्प्यूटर भेंट किया

मनोहरपुर

Follow us

Share

79वें स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षा को मिला तकनीक का तोहफ़ा

मनोहरपुर (रॉयल पत्रिका)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कस्बे में शिक्षा जगत को एक अनमोल सौगात मिली। भामाशाह एडवोकेट मोहनलाल कुड़ी ने राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय देवबक्स की ढाणी, टोडी को कम्प्यूटर भेंट कर विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशियां बिखेर दीं। विद्यालय के संस्था प्रधान डॉ. राघवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि कुड़ी साहब विद्यालय विकास के लिए पहले भी 60,000 रुपए का योगदान कर चुके हैं। अब कम्प्यूटर मिलने से विद्यालय को ऑनलाइन कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा की दिशा में बड़ा लाभ मिलेगा। विद्यालय परिवार ने इसे स्थायी समाधान बताते हुए भामाशाह कुड़ी साहब का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस योगदान से ग्रामीण अंचल के बच्चों की शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। गांव-गांव में चर्चा है कि जब समाजसेवी आगे आते हैं, तो शिक्षा और तकनीक दोनों को नई उड़ान मिलती है।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।