Loading...

भामाशाह ने बांटे विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं स्वेटर 

मनोहरपुर

Follow us

Share

कृष्ण भोग में खिलाया देसी घी के लड्डू एवं अन्य व्यंजन

मनोहरपुर (रॉयल पत्रिका)। ग्राम लोचूकाबास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को भामाशाह हनुमान सहाय यादव ने विद्यार्थियों को पुस्तक रखने के लिए स्कूल बैग एवं सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए गए। इस मौके पर विद्यार्थियों को भामाशाह ने कृष्ण भोग के तहत देसीघी के लड्डू सहित अन्य व्यंजन  भी खिलाएं। विद्यालय प्रधानाचार्य उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि परमानंद धाम में खोरी के संत हरिओम दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को चाय पानी एवं बाजार के पैकिंग युक्त चटपटे सामान से बचना चाहिए। नाश्ते में सूखे मेवे का इस्तेमाल करने के साथ लक्ष्य निर्धारित करके मेहनत करने से सफलता प्राप्त करने की बात कही। इस मौके पर भामाशाह ने सभी विद्यार्थियों को स्वेटर और बैग बांटे साथ ही 2100 रुपए की नकद राशि भी प्रदान की। उन्होंने चालू शिक्षण सत्र 2025- 26 में बोर्ड परीक्षाओं 10वीं एवं 12वीं में 95% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूटी प्रदान करने की घोषणा भी की। कृष्ण भोग सहित अन्य सामग्री देने पर प्रधानाचार्य उमेश चंद्र शर्मा ने भामाशाह हनुमान सहाय यादव उनके सुपुत्र राकेश कुमार ,राजेश कुमार का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान महेश चंद्र शर्मा, रामकुमार फौजी, बिशनगढ़ निवासी हनुमान शाह यादव, रमेश, विनोद, गणपत, लक्ष्मी नारायण सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। मंच संचालन व्याख्याता रोहिताश्व डूडी ने किया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।