भजनलाल शर्मा प्रदेश के पहले सीएम हैं जो हर साल हिसाब देने की बात कर रहे हैं
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आने वाले साल में प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री बन जाएगें जो प्रदेश की जनता को प्रदेश के विकास कार्यो के हिसाब देंगे। राजस्थान के इतिहास में एक भी ऐसा मुख्यमंत्री नही हुआ है जिसने अपनी सरकार के काम-काज और विकास का हिसाब किताब जनता के सामने रखा हो। ज्यादातर सरकारों में विकास के लिए आंवटिंत बजट की नेताओं और ठेकेदारों ने जमकर लूट खसोट की और जनता के धन का दुरूपयोग किया। सरकारी भतिर्यो में हेराफेरी करके करोड़ो अरबो रूपये कोचिंग एवं परीक्षा माफियों ने कमाए और प्रदेश के युवाओं के साथ धोखाधड़ी की। विकास कार्यो में सड़क बनाने, पानी की पाईप लाने बिछाने, पानी की टंकी बनाने, सरकारी बिल्ढिंग बनाने में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। जेडीए, नगर निगम और आवासन मण्डल में जमकर जनता के साथ धोखा किया जा रहा हैं। पुलिस विभाग और दूसरे सरकारी विभागों में बिना वज़न के जनता का काम नही होता हैं। प्रदेश में गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के बच्चों के लीए शिक्षा मंहगी हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा यदि सरकार के कामकाज और विकास कार्यो में साफ सुथरापन लाते है और जनता के सरकारी काम आसानी से होने लगे तो समझा जाएगा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को तेजी से आगे ले जा रहे है और जनता के सामने विकास कार्यो को हिसाब देने का वादा पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा कहना कि प्रदेश की जनता का हर साल हिसाब देंगे का वादा निभाना इतना आसान नही होगा जितना समझा जा रहा है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
