विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बारी फाउंडेशन ने किए जागरूकता के कार्यक्रम
मोहम्मद अली पठान
चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर आज बारी फाउंडेशन ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बढ़ावा देना और लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूक करना था।कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में – मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा हुई।
– तनाव प्रबंधन और जागरूकता बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा
– बारी फाउंडेशन के प्रयासों को उजागर करना
– मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना
इस मौके पर B.A.R.I. फाउंडेशन की तरफ़ से हसन खान, रिंकू शर्मा और मोहित ने आम युवाओं को इस बारे में चुरू शहर में अनेक जगह पर युवाओं ओर महिलाओं को इस बारे जागृत रहने की जानकारी दी। इस मौके पर यूसुफ खान नारू, उम्मेद खान, अयूब खान, ज़ाकिर खान केके, सिकन्दर खान एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
