महिला सशक्तिकरण की दिशा में बर्फी फाउंडेशन का ऐतिहासिक कदम
जयपुर की झुग्गी बस्तियों में 10,000 सैनिटरी पैड वितरित
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बर्फी फाउंडेशन ने महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए एक अनूठी पहल की। इस सामाजिक अभियान के तहत जयपुर की झुग्गी बस्तियों में रहने वाली महिलाओं और किशोरियों को 10,000 सैनिटरी पैड वितरित किए गए। यह प्रयास मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने के उद्देश्य से किया गया। फाउंडेशन की निदेशक,अनुपमा बंसल, ने स्वयं झुग्गी बस्तियों का दौरा कर महिलाओं को सैनिटरी पैड प्रदान किए और उन्हें स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा, “महिलाओं का स्वास्थ्य केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे समाज का विषय है। मासिक धर्म स्वच्छता का ध्यान न रखने से कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। हमारा उद्देश्य जागरूकता फैलाकर इन चुनौतियों से निपटना है।”यह पहल महिलाओं की गरिमा और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सैनिटरी पैड की अनुपलब्धता से होने वाली समस्याओं को कम करने के लिए इस अभियान को समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला कदम माना जा रहा है। बर्फी फाउंडेशन का यह प्रयास महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संस्था लगातार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रही है और इस तरह की पहलों के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति को सशक्त बनाने में योगदान दे रही है
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
