Loading...

मेधावी विद्यार्थियों एवं चयनित अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान

Follow us

Share

बांदीकुई। दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र में डॉ. बी.आर. अंबेडकर शिक्षा समिति द्वारा बैरवा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान किया गया। समारोह में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 65 मेधावी विद्यार्थियों तथा विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया।

लोगों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला

कार्यक्रम में एसीबीईओ रमेश बैरवा द्वारा समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने इस कार्यक्रम के उद्देश्य एवं समाज में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक मंच संचालन दया राम बैरवा व्याख्याता द्वारा किया गया। इस अवसर बाबूलाल बैरवा अध्यापक द्वारा भीम वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षपूर्ण जीवन से भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार बैरवा, आचार्य, राजकीय महाविद्यालय, बांदीकुई रहे। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में डॉ. बैरवा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के संदेश को जीवन में अपनाने पर बल दिया।

मेधावी विद्यार्थियों एवं चयनित अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान सभी सम्मानित विद्यार्थियों एवं चयनित अभ्यर्थियों प्रमाण-पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं उपरना पहनाकर अंबेडकर शिक्षा समिति, बांदीकुई द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही बालिकाओं को 500 रुपए नकद प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में 250 से अधिक विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे समारोह के दौरान शिक्षा, प्रेरणा और सामाजिक एकता का वातावरण बना रहा।

Advertisement

ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह प्रहलाद धवन, हरिचंद नागरवाल, चन्द्रभान बैरवा, डॉ. रणजीत बैरवा ई-साइंटिस्ट, धन्नालाल बैरवा , भगवान सहाय बैरवा चीफ इंजीनियर,जगन्नाथ बैरवा, टीकाराम बैरवा, सीताराम बैरवा, शिवदयाल बैरवा तथा प्रोफेसर झब्बूराम बैरवा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों बालूराम बैरवा, डॉ.मनीष कुंद्रा,नरेन्द्र बैरवा, धनश्याम बैरवा, सुनील बैरवा, डॉ. बी के बंशीवाल, सीताराम बैरवा, रामस्वरूप बैरवा, डॉ. नरेन्द्र बैरवा, लक्ष्मण, फुलचन्द बैरवा, सुरेश, संजय बैरवा dy CTI, कैलाश मेहरा, उमेश भैरवाल दिलीप मेहरा एवं संस्था डॉ भीम राव अम्बेडकर शिक्षा समिति बांदीकुई के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।